कोरोना महामारी काल में सावधानियां बरतने के साथ जिस एक चीज पर ध्यान देने की जरूरत बताई जा रही है, वह है इम्यूनिटी को बनाए रखना। तमाम स्वास्थ्य विशेषज्ञों का इस बात पर जोर है कि कैसे अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जाए। इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए सही खानपान, व्यायाम आदि जरूरी है। इसके अलावा बहुत सारे लोग डॉक्टर की सलाह पर विटामिन की दवाएं भी ले रहे हैं। इसके साथ भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आपको शायद पता न हो कि दिनभर की आपकी कौन सी गतिविधियां या आदतें आपकी इम्यूनिटी पर असर डाल रही हैं। सामान्य दिनचर्या में कहीं आप कोई गलती तो नहीं कर रहे?
2 of 6
Human body
- फोटो : Pixabay
इस महामारी काल में लंबे समय तक लगाए गए लॉकडाउन की वजह से लोगों में काफी आलस्य आ गया है। लोगों के सोने और जागने का समय भी प्रभावित हुआ है। बहुत सारे लोग अभी भी ना समय पर उठते हैं और ना ही वर्कआउट कर रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक ये गलतियां महंगी पड़ सकती हैं। वर्कआउट करने से एंटीबॉडी और व्हाइट ब्लड सेल्स यानी सफेद रक्त कोशिकाओं का उत्पादन बढ़ता है, जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
3 of 6
Morning walk
- फोटो : Pixabay
कोरोना काल में जिन्हें यह लगता है कि बाहर नहीं निकलने या घर पर रहने से वे संक्रमण से बचे रहेंगे, तो वे गलत हैं। घर पर पड़े रहने से भी सबकुछ ठीक नहीं होने वाला। इसलिए घर पर पड़े मत रहें। दौड़ना या टहलना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। यह कई तरह की बीमारियों से बचाता तो है ही, आपकी इम्यूनिटी पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ता है। नियमित टहलना या रनिंग करना आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
4 of 6
छह से आठ घंटे की नींद
- फोटो : Pixabay
अच्छी नींद का न लेना भी आपकी इम्यूनिटी पर असर डालता है। नींद पूरी न हो तो दिनभर आलस्य बना रहता है। आप जब डॉक्टर के पास भी जाएंगे तो वे आपको छह से आठ घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं। इसलिए देर रात तक जागने और सुबह देर तक सोने की आदत छोड़ दें। पूरी नींद लें, ताकि दिनभर शरीर एक्टिव रहे।
5 of 6
सुबह की धूप
- फोटो : social media
सुबह की धूप लेना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। सूर्य का प्रकाश विटामिन डी का शानदार स्रोत है। सुबह जल्दी उठ कर आप हल्की धूप में टहल सकते हैं। आप सोसाइटी के पार्क में या फिर अपने छत पर इस हल्की धूप में व्यायाम कर सकते हैं, योगासन कर सकते हैं। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा और इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी।