फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना अलर्ट: ये हैं वो घरेलू नुस्खे जो आपको बचा सकते हैं कोविड-19 के संक्रमण से, कर सकते हैं इनका सेवन

Sat, 20 Feb 2021 03:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 20 Feb 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
These are the home remedies that can protect you from infection of coronavirus
home remedies - फोटो : istock

कोरोना वायरस महामारी की वजह से लोगों का जीवन पूरी तरह बदल गया है। मास्क और सैनिटाइजर हमारे जीवन का हिस्सा बन गए हैं। वहीं, समय-समय पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, आयुष मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन सुझाव जारी करते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जिनकी मदद से आप कोरोना वायरस के संक्रमण से बचे रह सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको कुछ नुस्खे बताते हैं, जिनकी मदद से आप कोरोना वायरस महामारी से कोसों दूर रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

These are the home remedies that can protect you from infection of coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आयुष मंत्रालय ने इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए कुछ चीजों का सेवन करने को कहा था, जिस पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी अपनी सहमति जताई थी। उनके मुताबिक, रोजाना 150 एमएल यानी एक कप आयुष क्वाथ ले सकते हैं। इसमें मौजूद तुलसी, दालचीनी आदि मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने का काम करते हैं। इसके अलावा गर्म पानी में गिलोए पाउडर को मिलाकर इसका भी सेवन करने से लाभ मिल सकता है। ये हमें बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।

These are the home remedies that can protect you from infection of coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वहीं, पिछले दिनों ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने हालिया शोध में इस बात पर मुहर लगाई है कि नमक के पानी से गरारे करने से लाभ मिल सकता है। ब्रिटेन की एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में हुए इस शोध में शोधकर्ताओं के मुताबिक, अगर नमक के पानी के गरारे किए जाए तो कोरोना संक्रमण के लक्षणों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। साथ ही कोविड-19 की अवधि भी कम की जा सकती है। इस अध्ययन में 66 मरीजों को 12 दिन तक नमक के पानी के गरारे कराए गए, इसके बाद जब इनके सैंपल लिए गए तो इन सभी में संक्रमण के काफी कम लक्षण दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
These are the home remedies that can protect you from infection of coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अमर उजाला ने जानी-मानी माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉक्टर सुचित्रा जैन से बात की थी। जहां उनसे पूछा गया कि कोरोना वायरस से बचने में घरेलू नुस्खे, मसाले और आयुर्वेदिक उपाय कितने कारगर हैं? क्या इसके साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं? इस पर डॉक्टर सुचित्रा ने बताया था कि, आयुर्वेद में जो उपाय बताए गए हैं, ये सभी इम्यूनिटी बूस्टर हैं और ये बात सभी जानते हैं कि इम्यूनिटी कमजोर होने पर कोरोना से संक्रमित होने का खतरा रहता है। इसलिए इम्यूनटी सिस्टम मजबूत बनाए रखने पर इससे बचाव होता है।

विज्ञापन
These are the home remedies that can protect you from infection of coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हालांकि, उन्होंने ये जरूर कहा कि किसी भी चीज के बारे में ये नहीं कहा जा सकता कि ये कोरोना वायरस का इलाज है या फिर किसी खास चीज को खाने से कोरोना नहीं होगा। हाालंकि, इन पर शोध हो रहे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर इन्हें लेना फायदेमंद है। घरेलू नुस्खों को सही तरीके से लें तो नुकसान नहीं होगा, लेकिन इसकी ओवरडोज से दिक्कत हो सकती है। इसलिए चीजों का इस्तेमाल लिमिट में ही करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed