{"_id":"6194c80ef1c6374e532df573","slug":"these-are-some-tips-to-avoid-heart-attack-in-winter-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ठंड में हार्ट अटैक से बचने के ये हैं कुछ उपाय, यहां जानें इनके बारे में सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ठंड में हार्ट अटैक से बचने के ये हैं कुछ उपाय, यहां जानें इनके बारे में सबकुछ
हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां हैं, जिनके शिकार हम कभी भी हो सकते हैं। ऐसे में हमें जरूरत है कि हम इन बीमारियों से खुद का बचाव करें। हमारा हेल्दी खानपान, हमारी अच्छी दिनचर्या, हमारा रोजाना व्यायाम करना, रात को समय पर उठना, सुबह समय पर उठना, समय पर खाना खाना आदि। ये वो चीजें हैं जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। लेकिन कई बार लोग हार्ट की समस्या से जूझ रहे होते हैं। अमूमन देखने को मिलता है कि कोई हार्ट अटैक झेल चुका होता है, तो किसी के हार्ट में अन्य तरह की तकलीफ होती है। ऐसे में इन लोगों को कई तरह की दवाओं और एक लंबे इलाज से गुजरना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंड के मौसम में आपको हार्ट अटैक या हृदय से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं? ऐसे में ये जानना जरूरी है कि सर्दियों में ठंड से बचने के क्या उपाय हैं, तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं...
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
बहुत ज्यादा गर्म कपड़े पहनने से बचें
कई बार बहुत ज्यादा गर्म कपड़े पहनने के कारण ज्यादा गर्मी हो सकती है और इसकी वजह से रक्त वाहिकाओं को अचानक पतला कर देता है। ऐसे में हृदय रोग वाले व्यक्तियों में हाइपोटेंशन हो सकता है। वहीं, फिर आपको ठंड में पसीना आ सकता है और आपको गर्मी लग सकती है। ऐसे में ये पसीना खतरा पैदा करने के लिए काफी है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
घर के अंदर होने वाली हीट से बचें
ठंड के मौसम में हम अपने घर को गर्म रखने की कोशिश करते हैं और कई बार ये इनडोर हीटिंग द्वारा कम नमी के कारण सर्दी फ्लू होने की संभावना को बढ़ा देती है। ऐसे में हृदय रोग वाले किसी भी व्यक्ति में फ्लू संभावित खतरनाक होता है। इसलिए अगर आपको दिक्कत महसूस हो रही है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
शराब पीने से बचें
सर्दियों में आप कहीं बाहर जा रहे हैं या घर पर ही हैं, तो आपको बहुत अधिक मात्रा में शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी त्वचा में रक्त वाहिकाओं का विस्तार होता है, जिसके कारण आपको गर्म महसूस होता है। ऐसे में हृदय का खतरा बना रहता है।
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।