{"_id":"6194ae6f153e1a5030279261","slug":"home-remedies-of-cough-cold-fever-and-flu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: सर्दी के मौसम में ऐसे बचाएं खुद को फ्लू और खांसी-जुकाम से, ये रहे कुछ घरेलू उपाय","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
जानना जरूरी: सर्दी के मौसम में ऐसे बचाएं खुद को फ्लू और खांसी-जुकाम से, ये रहे कुछ घरेलू उपाय
जब-जब मौसम बदलता है, तब-तब हमें बीमारियों का डर सताता है। वहीं, सर्दी का मौसम आते ही बीमार पड़ने का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। इस मौसम में फ्लू, सर्दी, जुकाम, खांसी और तेज बुखार जैसी दिक्कतें हो जाती हैं। ये सब हमें ठंड लगने और सर्दियों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमजोरी आने के कारण होता है। इसलिए आपने शायद लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि सर्दी का मौसम आते ही गर्म कपड़े पहन लो और अच्छा खानपान खाओ आदि। वहीं, सर्दी के मौसम में हम बीमार न हों, इसके लिए हमें अपनी प्रतिरोधक क्षमता के अलावा कुछ और भी ध्यान देना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि हम कुछ घरेलू उपायों का भी सहारा लें, ताकि सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी चीजों में आराम पा सकें। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में...
2 of 5
सर्दियों में बीमारी से बचने के घरेलू उपाय
- फोटो : iStock
दूध हल्दी का करें इस्तेमाल
सर्दी के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए आप दूध में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। रोज रात को सोने से पहले आप इस दूध का सेवन कर सकते हैं। ये आपको फ्लू और सर्दी-खांसी में आराम देने का काम करेगा।
3 of 5
सर्दियों में बीमारी से बचने के घरेलू उपाय
- फोटो : iStock
भाप ले सकते हैं
सर्दियों के मौसम में भाप लेना भी काफी फायदेमंद होता है। बंद नाक से लेकर गले के दर्द और सर्दी-जुकाम को ये दूर करने में काफी कारगर होता है। इसलिए आप पुदीने या अजवाइन की पत्तियां गर्म पानी में डालकर भाप ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सर्दियों में बीमारी से बचने के घरेलू उपाय
- फोटो : iStock
तुलसी वाली चाय
सर्दियों में हम चाय तो पीते ही हैं, लेकिन अगर आप इस चाय में तुलसी के पत्ते डालकर इसका सेवन करते हैं। तो इससे आपको काफी आराम मिल सकता है। आप तुलसी के पत्ते चाय में डाल सकते हैं या फिर तुलसी के पत्तों को सूखाकर इसका पाउडर भी बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सर्दियों में बीमारी से बचने के घरेलू उपाय
- फोटो : istock
गरारे करें
सर्दियों में सर्दी-जुकाम और गले को साफ करने के लिए आप गरारे भी कर सकते हैं। हल्के गुनगुने पानी में आपको नमक मिलाना है और फिर इस पानी से रात को सोने से पहले गरारे करें। इससे आपको काफी आराम मिल सकता है।
नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।