प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
बीते कुछ दिनों से गर्मी काफी तेज हो रही है और अब तो लोगों को उमस वाली गर्मी भी झेलनी पड़ रही है। इससे पहले तक धूल भरी आंधी और तूफान जैसी स्थिति भी बनी थी। वहीं, सुबह होते ही सूरज की चिलचिलाती गर्मी लोगों को खासा परेशान भी कर रही है। पारा भी 40 के ऊपर जा रहा है और एसी-कूलर भी गर्मी के आगे दम तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में तेज गर्मी से बचना भी जरूरी है, जिसके लिए लोग काफी पानी पीते हैं जो कि जरूरी भी है। दरअसल, अगर शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी न मिले, तो बॉडी डिहाइड्रेट होने लगती है। ऐसे में अगर आप इस गर्मी शरीर को सर्दी जैसी ठंडक देना चाहते हैं, तो आप कुछ जूस का सेवन कर सकते हैं। ये जूस आपको गर्मी के मौसम में कई तरह के फायदे देते हैं। तो चलिए इनके बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...