कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है। मास्क का इस्तेमाल करना, भीड़-भाड़ वाली जगह से बचना, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना... ये कुछ ऐसे जरूरी निर्देश हैं, तो कई देशों की स्वास्थ्य एजेंसियां और सरकार की ओर से दिए जा रहे हैं। देश में केरल सरकार ने तो अगले एक साल के लिए कोरोना संबंधित निर्देशों का पालन करना जरूरी कर दिया है। इस बीच एक हालिया शोध में यह बात कही जा रही है कि कुछ परिस्थितियों में घरों के मुकाबले बाहर कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से:
{"_id":"5f02c4ed288b776eab2d90d9","slug":"there-is-more-risk-of-coronavirus-infection-at-home-not-outside-says-covid-19-research","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: इस परिस्थिति में घरों के मुकाबले बाहर कम है संक्रमण का खतरा, शोध में दावा","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: इस परिस्थिति में घरों के मुकाबले बाहर कम है संक्रमण का खतरा, शोध में दावा
Mon, 06 Jul 2020 12:14 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Infection
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- एक हालिया शोध में शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि घरों में पार्टी का आयोजन करने की जगह बाहर आयोजन करना ज्यादा अच्छा है। इससे संक्रमण का खतरा कम होता है। शोधकर्ताओं ने जापान में ऐसे करीब 100 मामलों का अध्ययन किया है, जिसमें पाया कि कोरोना से संक्रमित होने का खतरा बाहर के मुकाबले घर में 20 फीसदी तक ज्यादा है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोरोना से संक्रमित होने का जोखिम घर के अंदर की तुलना में घर के बाहर कम है। शोधकर्ताओं की सलाह है कि यदि आप दोस्तों के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो पार्टी का आयोजन घर से बाहर करना चाहिए। मैसाचुसेट्स की डार्टमाउथ यूनिवर्सिटी के प्रतिरक्षा विज्ञानी के मुताबिक, निश्चित रूप से घर के बाहर पार्टी करना सुरक्षित है, लेकिन यह पार्टी के आयोजन के तरीकों पर भी निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- जापान की लीसेस्टर यूनिवर्सिटी के एक विषाणुविज्ञानी डॉ. जूलियन डब्ल्यू तांग ने कहा ने कहा कि बाहर समारोह का आयोजन करने से संक्रमित होने का खतरा कम होता है, क्योंकि सूरज की रोशनी में वायरस संक्रमण का कम खतरा होगा और बाहर की हवा वायरल बूंदों को फैलाती है। खुला स्थान वायरस को सकेंद्रित मात्रा में निर्माण करने से रोकता है। वहीं, दूसरी ओर जब संक्रमित लोग लंबे समय तक एक ही सीमित स्थान पर सांस छोड़ेंगे तो संंक्रमण का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- हाल ही में बिहार में एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें दूल्हे के संक्रमित होने के कारण शादी के अगले ही दिन उसकी मौत हो गई। वहीं, वर और वधु, दोनों पक्षों से कई लोग संक्रमित पाए गए थे। खबरों के मुताबिक, इस समारोह में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया था।