फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2021: मिलिए उन वैज्ञानिकों से जिन्होंने ईजाद की कोवैक्सीन, भारत बायोटेक के इन लोगों की है अहम भूमिका

Mon, 25 Jan 2021 05:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 25 Jan 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India The important role of these scientists is in making the vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

एक समय था जब किसी भी दवाई या वैक्सीन को बनाने में कई सालों का समय लग जाया करता था, लेकिन अब वक्त बदल चुका है और विज्ञान ने काफी तरक्की कर ली है। इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि हमारे देश के वैज्ञानिकों ने महज एक साल के अंदर एक नहीं बल्कि दो-दो कोरोना वैक्सीन बनाकर तैयार कर दी और गणतंत्र दिवस से पहले ही देश के फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगना भी शुरू हो चुका है। लेकिन क्या आप भारत बायोटेक की उस विशेषज्ञ टीम को जानते हैं जिन्होंने ये कोरोना वैक्सीन ईजाद की है? शायद नहीं, तो चलिए आपको इनके बारे में वो बातें बताते हैं, जिन्हें जानके आपको विज्ञान और हमारे देश के वैज्ञानिकों पर गर्व महसूस होगा।



Coronavirus vaccine in India The important role of these scientists is in making the vaccine
भारत बायोटेक के एमडी कृष्णा एला - फोटो : twitter/एमडी कृष्णा एला

दरअसल, भारत बायोटेक कंपनी द्वारा बनाई गई वैक्सीन के पीछे देश के दो सबसे बेहतरीन वैज्ञानिक डॉक्टर सुमति और डॉक्टर कृष्ण एला की भूमिका रही है। कृष्ण एला ने भारत बायोटेक की स्थापना की थी। विज्ञान ने किस कदर तरक्की की है, ये बात इन दोनों ने ही बड़े अच्छे से दुनिया को बताई है और भारत का नाम दुनियाभर में किया है। डॉक्टर एला का जन्म एक तमिल किसान परिवार में हुआ। उनकी कंपनी भारत बायोटेक, जीका, रैबीज, एच1 एन1, चिकनगुनिया, रोटावायरस और जापानी इंसेफलाइटिस जैसी वैक्सीन बना चुकी है। डॉक्टर एला को सौ से भी ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।

Coronavirus vaccine in India The important role of these scientists is in making the vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डॉक्टर एला ने विस्कॉन्सिन मेडिसिन यूनिवर्सिटी और मनोआ स्थित हवाई यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की। वहीं, वो दक्षिण कैलिफोर्निया की मेडिकल यूनिवर्सिटी में काम भी कर चुके हैं। साल 1996 में उन्होंने अपनी कंपनी की शुरुआत की थी और आज मौजूदा समय में इस कंपनी में हजारों लोग काम करते हैं, और भारत ही नहीं दुनिया के लोगों को बचाने के लिए व अलग-अलग तरह की बीमारियों को मात देने के लिए टीके तैयार करते हैं। डॉक्टर एला की कंपनी भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई कोवैक्सीन की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है, जो भारत, यहां के वैज्ञानिकों और विज्ञान के लिए बड़े ही गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India The important role of these scientists is in making the vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अब बात करते हैं डॉक्टर सुमति की, जिन्होंने कोवैक्सीन को बनाने में अपना योगदान दिया। वो इस वैक्सीन को बनाने वाली कोर टीम का प्रमुख हिस्सा रहीं। इससे पहले डॉक्टर सुमति चिकनगुनिया और जीका वायरस के लिए वैक्सीन बनाने वाली टीम का अहम हिस्सा रह चुकी हैं। इन्होंने जेएनयू से लाइफ साइंसेज में पीएचडी हासिल की है और लंदन की यूनिवर्सिटी कॉलेज और IISC बेंगलुरु से कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप भी पा चुकी हैं। हर भारतीय और वैक्सीन लगाने वाले व्यक्ति को डॉक्टर सुमति पर गर्व है।

विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India The important role of these scientists is in making the vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉक्टर एला और डॉक्टर सुमति के अलावा इस वैक्सीन को बनाने में एला के बेटे डॉक्टर रेचेज की भी अहम भूमिका रही है। रेचेज ने कोवैक्सीन की सेफ्टी और प्रतिरोधी क्षमता पर रिसर्च पेपर भी लिखा है। जुलाई 2020 में कोवैक्सीन के ट्रायल की मंजूरी मिली थी, जिसके बाद देश के लगभग 25 सेंटर्स पर लगभग 26 हजार लोगों पर इस वैक्सीन का अंतिम ट्रायल किया गया था। इसके बाद इस वैक्सीन को मंजूरी मिली और आज इसे लगाया भी जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed