{"_id":"69cf42a8b22e3da94e0ef2db","slug":"testing-your-child-s-eyes-at-home-how-to-check-children-s-eyesight-at-home-2026-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eye Check-UP: एकदम पास बैठकर टीवी देखता है बच्चा तो घर पर ही करें उसका आई टेस्ट, ये तरीके हैं काम के","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Eye Check-UP: एकदम पास बैठकर टीवी देखता है बच्चा तो घर पर ही करें उसका आई टेस्ट, ये तरीके हैं काम के
Fri, 03 Apr 2026 10:59 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:59 AM IST
सार
Testing Your Child's Eyes at Home: अगर आपका बच्चा भी एकदम पास में बैठकर टीवी देखता है, तो आपको संभलने की जरूरत है। यहां हम आपको घर पर ही बच्चों की आंखें चेक करने का तरीका बताएंगे।
विज्ञापन
घर पर आई टेस्ट कैसे करें?
- फोटो : Adobe stock
Testing Your Child's Eyes at Home: आजकल बच्चे अधिकतर समय मोबाइल, टीवी और टैबलेट स्क्रीन के सामने बिताते हैं। यदि आपका बच्चा टीवी को एकदम पास जाकर देखता है तो ये उसकी आंखों की सेहत के लिए खतरे का संकेत हो सकता है। दरअसल, छोटे बच्चों की आंखें संवेदनशील होती हैं और लगातार स्क्रीन के करीब देखने से नेत्र तनाव, दृष्टि कम होना और आगे चलकर दूरदृष्टि या पासदृष्टि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
घर पर आई टेस्ट कैसे करें?
- फोटो : Adobe stock
बच्चों की आंखें घर पर चेक करने के आसान तरीके क्या हैं?
नजर जांचें
नजर जांचें
- घर पर ही किसी साफ कागज पर अक्षरों या नंबरों की लाइन बनाएं।
- बच्चे को 6 मीटर की दूरी पर खड़ा करें और देखें कि वह कौन-कौन से अक्षर सही पहचान सकता है।
- यदि बच्चा लगातार कुछ अक्षरों को नहीं पहचान पा रहा है, तो यह आंखों की कमजोरी का संकेत हो सकता है।
- ये तरीका नेत्र परीक्षण का सरल रूप है और शुरुआती जांच के लिए उपयोगी है।
घर पर आई टेस्ट कैसे करें?
- फोटो : Adobe stock
लाइट रिफ्लेक्शन टेस्ट करें
- टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट का इस्तेमाल करें।
- रोशनी को बच्चे की आंख में चमकाकर देखें कि दोनों आंखों में रोशनी समान रूप से परावर्तित हो रही है या नहीं।
- यदि एक आंख में अधिक या कम चमक दिखाई दे, तो ये आंख की समस्या का संकेत हो सकता है और विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर आई टेस्ट कैसे करें?
- फोटो : Adobe stock
फोकस चेंज टेस्ट
- किसी छोटी वस्तु को धीरे-धीरे बच्चे की आंख के पास और दूर करें।
- ध्यान दें कि बच्चा उसे फोकस कर पा रहा है या नहीं।
- यदि बच्चा दूर की चीजें या पास की चीजें सही तरीके से फोकस नहीं कर पा रहा है, तो यह दृष्टि कमजोरी का संकेत हो सकता है।
विज्ञापन
घर पर आई टेस्ट कैसे करें?
- फोटो : Freepik.com
दिक्कत है तो क्या करें?
सबसे पहले तो स्क्रीन टाइम लिमिट करें
सबसे पहले तो स्क्रीन टाइम लिमिट करें
- बच्चों को लगातार 1 घंटे से अधिक टीवी, मोबाइल या टैबलेट स्क्रीन के सामने न बैठने दें।
- लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों पर तनाव बढ़ता है और दृष्टि कमजोर हो सकती है।