फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   WHO Report Warns Of Global Health Worker Shortage As One In Four Doctors Near Retirement

इलाज तक सबकी पहुंच नहीं: डॉक्टर तो बढ़े लेकिन हर 4 में 1 रिटायरमेंट के करीब,अमीर-गरीब देशों में बड़ी खाई

Sun, 20 Sep 2026 05:45 AM IST
राकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जिनेवा।
अमर उजाला नेटवर्क, जिनेवा। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 20 Sep 2026 05:45 AM IST
सार

डब्ल्यूएचओ की नई रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़कर सात करोड़ से अधिक हो गई है, लेकिन इसका लाभ सभी देशों को समान रूप से नहीं मिल रहा। 2006 में प्रति 10 हजार आबादी पर 44.8 स्वास्थ्यकर्मी थे, जो 2025 में 67.9 हो गए। इसके बावजूद 2030 तक करीब 1.11 करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों की कमी का अनुमान है। करीब 25% डॉक्टर 55 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।
 

विज्ञापन
WHO Report Warns Of Global Health Worker Shortage As One In Four Doctors Near Retirement
डॉक्टर बढ़े फिर भी इलाज का संकट क्यों? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दुनियाभर में स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या तेजी से बढ़ी है, लेकिन इसका फायदा सभी देशों और आबादी को समान रूप से नहीं मिल रहा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की नई रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो दशकों में स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता बढ़ने के बावजूद अमीर और गरीब देशों के बीच बड़ा अंतर कायम है। इसके साथ ही डॉक्टरों की बढ़ती उम्र आने वाले वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नई चुनौती बन सकती है। हर चार में से एक डॉक्टर रिटायरमेंट के करीब खड़ा है।
विज्ञापन
  • 10,000 की आबादी पर 44.8 स्वास्थ्यकर्मी थे 2006 में। 
  • 2025 में दुनियाभर में यह औसत आंकड़ा बढ़कर 67.9 हो गया।

2030 तक करीब 1.11 करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों की होगी कमी
दुनिया में करीब 25% डॉक्टर 55 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। यानी लगभग हर चार में से एक डॉक्टर आने वाले वर्षों में सेवानिवृत्ति की उम्र के करीब पहुंच रहा है। उच्च आय वाले देशों में स्थिति और गंभीर है। वहां करीब 33% डॉक्टर 55 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। अनुभवी डॉक्टरों के बड़ी संख्या में कार्यबल से बाहर होने से नए दबाव पैदा हो सकते हैं।
विज्ञापन


समान वृद्धि नहीं
नेशनल हेल्थ वर्कफोर्स एकाउंट्स रिपोर्ट के मुताबिक, जिन देशों की स्वास्थ्य व्यवस्था के पास प्रशिक्षण और रोजगार के लिए कम संसाधन हैं, वहां डॉक्टरों और नर्सों की कमी ज्यादा गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर, नर्स, दाई, दंत चिकित्सक और फार्मासिस्ट सहित स्वास्थ्य एवं देखभाल क्षेत्र में काम करने वालों की वैश्विक संख्या अब 7 करोड़ से अधिक हो चुकी है। हालांकि, वृद्धि सभी क्षेत्रों में समान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोप में उपलब्धता अफ्रीका से 13 गुना
क्षेत्रीय असमानता का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि यूरोपीय क्षेत्र में डॉक्टरों का घनत्व अफ्रीकी क्षेत्र की तुलना में करीब 13 गुना अधिक है। नर्सों और दाइयों की उपलब्धता भी यूरोप में अफ्रीकी क्षेत्र से करीब 6 गुना ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed