फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cancer Day: गर्दन, चेहरे और कान पर ऐसे लक्षण दिखने का मतलब हो सकता है कैंसर का खतरा, तुरंत हो जाएं सावधान

Fri, 04 Feb 2022 12:07 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 04 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
symptoms of skin cancer, skin cancer symptoms on hands and neck
त्वचा कैंसर के लक्षणों को पहचानिए - फोटो : Pixabay

कैंसर, सबसे घातक बीमारियों में से एक है। हर साल लाखों लोगों की मौत इस रोग के कारण हो जाती है। दुनियाभर में तेजी से बढ़ते इस गंभीर रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 4 फरवरी को 'विश्व कैंसर दिवस' के रूप में मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वायु प्रदूषण, आहार में पौष्टिकता की कमी, शारीरिक निष्क्रियता और विभिन्न प्रकार के रसायनों के संपर्क में आने के कारण पिछले दो दशकों में कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ गया है। कैंसर सबसे घातक रोग में से एक है, जो हर साल दुनिया भर में 9 मिलियन से अधिक लोगों की मौत का कारण बनता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यदि प्रारंभिक चरणों में ही कैंसर का निदान कर लिया जाए तो इससे ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि चिंताजनक बात यह है कि ज्यादातर मामलों में लोगों को इसका पता ही तब चल पाता है जब कैंसर गंभीर स्थिति में पहुंच जाती है। कैंसर की स्थिति में शरीर के तमाम अंगों में इसके लक्षण देखे जा सकते हैं, आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

symptoms of skin cancer, skin cancer symptoms on hands and neck
त्वचा के संकेतों को न करें अनदेखा - फोटो : iStock

त्वचा कैंसर के संकेत
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक त्वचा का कैंसर, सबसे आम कैंसर में से एक है, इसके कारण शरीर के कई हिस्सों जैसे कि गर्दन, कान और चेहरे आदि पर लक्षण देखे जा सकते हैं। यदि आपको भी त्वचा पर मोती के आकार का उभार नजर आता है तो इससे सावधान हो जाना चाहिए। यह बेसल सेल कार्सिनोमा (एक प्रकार का त्वचा कैंसर) का निश्चित संकेत हो सकता है। सूर्य के प्रकाश के लगातार संपर्क में आने वाले शरीर के अंगों पर यह कैंसर विकसित हो सकता है। गांठ अलग-अलग आकार की हो सकती है। अधिकांश बेसल सेल कार्सिनोमा, सूर्य के प्रकाश से निकलने वाली पराबैंगनी (यूवी) विकिरण के लंबे समय तक संपर्क के कारण होता है।

symptoms of skin cancer, skin cancer symptoms on hands and neck
कैंसर का बढ़ता खतरा - फोटो : iStock

त्वचा पर इन संकेतों को लेकर रहें सावधान
शरीर में असामान्य कोशिकाओं की वृद्धि के कारण कैंसर का खतरा हो सकता है। कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि के कारण त्वचा में होने वाले परिवर्तनों में एक या अधिक लक्षण हो सकते हैं। त्वचा पर मोती जैसा सफ़ेद या गुलाबी रंग का उभार दिखाई देना। उभार में कई बार घाव और रिसाव हो सकता है, जो कई हफ्तों तक बना रह सकता है। यदि आप अपने गर्दन, कान और चेहरे पर कोई भी लक्षण देखें तो तुरंत इस बारे में डॉक्टर से सलाह ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
symptoms of skin cancer, skin cancer symptoms on hands and neck
कैंसर से बरतें सावधानी - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कैंसर कई कारणों से हो सकता है। उम्र, कैंसर का पारिवारिक इतिहास, रसायनों के संपर्क में आना, रेडिएशन और प्रतिरक्षा को कम करने वाली दवाएं कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती हैं। आनुवंशिक और उम्र से संबंधित कारकों के जोखिम को कम करने के लिए तो कुछ नहीं किया जा सकता है, हालांकि बेसल सेल कार्सिनोमा जैसे कैंसर के खतरे को कम करने के लिए कुछ सामान्य से उपाय करना फायदेमंद हो सकता है। इस बारे में सभी लोगों को जानना और सतर्कता बरतना आवश्यक है। 

विज्ञापन
symptoms of skin cancer, skin cancer symptoms on hands and neck
सूर्य की रोशनी से त्वचा को नुकसान - फोटो : Pixabay

त्वचा कैंसर से कैसे करें बचाव?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ बातों को ध्यान में रखकर त्वचा कैंसर से सुरक्षित रहा जा सकता है। इसके लिए इन बातों को ध्यान में रखें। 

  • दोपहर के समय में ज्यादा देर तक धूप के सीधे संपर्क में रहने से बचें।
  • सनस्क्रीन लगाना सिर्फ गर्मियों में ही नहीं सर्दियों में भी उतना ही जरूरी है। यह पराबैंगनी (यूवी) विकिरण के कारण त्वचा को होने वाले नुकसान से बचा सकता है।
  • हाथों और पैरों को ढकने और कड़ी धूप से बचाने के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
  • नियमित रूप से अपनी त्वचा की जांच करते रहें, अगर आपको त्वचा में कुछ भी असमान्य बदलाव दिखाई दे तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed