नमक के ज्यादा सेवन से आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां घेर सकती हैं। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आपको दिनभर में कितना नमक खाना चाहिए ताकि आप स्वस्थ्य रहें। दरअसल आप जब भी घर से बाहर खाना खाते हैं या किसी पार्टी में जाते हैं तो आप तय सीमा से ज्यादा नमक खा लेते हैं जो कि सेहत के लिए हानिकारक है। कई चीजें तो ऐसी होती हैं जिनमें नमक की मात्रा ज्यादा होती है और आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं लेकिन आप इस बारे में जानते तक नहीं है। हालांकि कम नमक का सेवन भी आपको बीमार कर सकता है। आइए जानते हैं आपको दिनभर में कितना नमक खाना चाहिए...
{"_id":"5dbbdb628ebc3e014e281fab","slug":"surprising-signs-you-re-eating-too-much-salt-salt-intake-per-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिनभर में कितना नमक खाना चाहिए जान लीजिए ताकि गंभीर बीमारियों से बचा जा सके","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
दिनभर में कितना नमक खाना चाहिए जान लीजिए ताकि गंभीर बीमारियों से बचा जा सके
Fri, 01 Nov 2019 03:19 PM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 01 Nov 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
नमक का सेवन
- फोटो : अमर उजाला
नमक
- फोटो : pixabay
नमक स्वाद के लिए जरूरी है लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो यह हाई ब्लड प्रेशर से लेकर दिल की बीमारी तक कई घातक रोगों को निमंत्रण दे सकता है। हालांकि यह भी सच है कि स्वस्थ रक्तचाप के लिए सोडियम की मात्रा जरूरी है। ऐसे में आपको सेहतमंद रहने के लिए रोज तय मात्रा में ही नमक का सेवन करना चाहिए।
नमक
- फोटो : pxiabay
अमेरीकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) का कहना है कि हर व्यक्ति को दिनभर में 2,300 मिलीग्राम ही नमक का सेवन करना चाहिए। यह मात्रा ज्यादा नमक खाने वालों के लिए है जबकि रोज नमक की आदर्श मात्रा 1,500 मिलीग्राम से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। लेकिन हम इस बात पर गौर नहीं करते हैं और हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नमक
- फोटो : pixabay
एएचए का कहना है कि अमेरिकी के लोग हर रोज 3,400 मिलीग्राम नमक का सेवन करते हैं जो कि तय मात्रा से ज्यादा है। 70 फीसदी लोग पैकेट में बंद खाद्य पदार्थों के जरिए नमक की इस मात्रा का सेवन करते हैं। भारत में भी चिप्स से लेकर दूसरे पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के जरिए हम तय मात्रा से ज्यादा नमक का सेवन कर रहे हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ज्यादा नमक खाने से आपको कई बीमारियां हो सकती हैं। अगली स्लाइड में पढ़िए नमक के ज्यादा सेवन से होने वाले रोग...
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नमक का ज्यादा सेवन दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ा देता है। इसके अलावा, ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी होने लगती है। अगर आप तय मात्रा से ज्यादा नमक खाते हैं तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है।