हमारा पूरा शरीर हड्डियों के ढांचे पर टिका है, इसलिए हड्डियों का मजबूत होना बुहत जरुरी होता है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की आवश्यकता होती है। विटामिन डी के लिए सूरज की किरणें सबसे अच्छा स्रोत हैं, लेकिन इसके लिए खाने में भी कुछ चीजों को शामि्ल करना बहुत जरुरी है। हड्डियां कमजोर होने पर जोड़ों में दर्द अकड़न जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। बढ़ती उम्र के बच्चों के विकास के लिए भी हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरुरी होता है इसलिए बच्चों को कैल्शियम से युक्त खाद्य पदार्थ दिए जाते हैं।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बच्चों को ही नहीं, बड़ों को भी प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर आहार की आवश्यकता होती है, क्योंकि एक उम्र के बाद हड्डियों में कैल्शियम की कमी होने लगती है,जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसकी वजह से चलने-फिरने या उठने-बैठने में भी परेशानी होने लगती है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों को अपने खाने में जरुर शामिल करना चाहिए। ये खाद्य पदार्थ शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करके हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कैल्शियम के लिए सबसे पहले दूध का नाम लिया जाता है। दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है। ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट को भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनमें कैल्शियम, मिनरल्स पाए जाते हैं, जो केवल हड्डियों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे शरीर के लिए लाभदायक होते हैं।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हरी सब्जियों का सेवन तो पूरे स्वास्थ्य के लिए ही बहुत जरुरी होता है। हरी सब्जियों में पोषक तत्व और आयरन पाया जाता है। हरी सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सोयाबीन प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है। इसलिए सोयाबीन को डाइट में शामिल करना चाहिए। शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सोयाबीन फायदेमंद होती है।