फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: गर्मी के दिनों में एयर कंडीशनर्स में भी ज्यादा बैठना नुकसानदायक, इसका सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव आंखों पर

Tue, 23 May 2023 05:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 23 May 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
Summer Side Effects Staying Too Much in Air Conditioning Can Affect Your Health Know Ac Side Effects in Hindi
एयर कंडीशनर (एसी) के भी हो सकते हैं नुकसान - फोटो : Istock

गर्मी का यह मौसम हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ज्यादा गर्मी को स्वास्थ्य समस्याओं से जोड़कर देखा जाता रहा है। जिन लोगों को पहले से ही हार्ट डिजीज या डायबिटीज, तंत्रिकाओं की समस्या है उनके लिए बाहर का अधिक तापमान समस्याओं को और भी बढ़ाने वाला हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को गर्मी के इस मौसम में बचाव के उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। 



पर क्या आप गर्मी से बचे रहने के लिए दिन का ज्यादातर समय एयर कंडीशनर (एसी) में बिताते हैं? अगर हां तो सावधान हो जाएं, एसी में भी ज्यादा देर तक रहना आपके लिए कई प्रकार से हानिकारक हो सकता है।

कैसे, आइए इस बारे में जानते हैं।

Summer Side Effects Staying Too Much in Air Conditioning Can Affect Your Health Know Ac Side Effects in Hindi
एसी में ज्यादा देर तक न रहें - फोटो : istock

एसी के हो सकते हैं नुकसान

एयर कंडीशनिंग हमें भीषण गर्मी और उमस के मौसम में राहत देती है, पर इसके अधिक इस्तेमाल से कुछ स्वास्थ्य संबंधी चिंताए भी बढ़ जाती हैं जिनसे लोगों को अवगत होना चाहिए। अध्ययनों में शरीर के कई अंगों पर इसके दुष्प्रभाव देखे गए हैं। इसके अलावा एसी के साथ कमरे का वेंटिलेशन भी ठीक रखना आवश्यक हो जाता है। वरना यह श्वसन समस्याओं को ट्रिगर करने का कारण बन सकती है, विशेषकर जिन्हें पहले से अस्थमा-ब्रोंकाइटिस जैसी दिक्कतें हैं।

Summer Side Effects Staying Too Much in Air Conditioning Can Affect Your Health Know Ac Side Effects in Hindi
एसी के कारण सिरदर्द की समस्या - फोटो : Pixabay

सिक बिल्डिंग सिंड्रोम की समस्या

यदि आप किसी ऐसे वातानुकूलित स्थान पर में काम करते हैं, जहां वेंटिलेशन की व्यवस्था ठीक नहीं है तो यह "सिक बिल्डिंग सिंड्रोम" के जोखिम को बढ़ा सकती है। इसके कारण आपको सिरदर्द, सूखी खांसी, चक्कर आने और मतली, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी, थकान और गंध के प्रति संवेदनशीलता जैसी दिक्कतें होने लगती हैं।

सीडीसी विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के जोखिमों को कम करने के लिए फ़िल्टर को नियमित रूप से साफ करें, खिड़कियां खोल कर रखें जिससे बाहर की हवा का प्रवेश हो और अंदर की हवा बाहर जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Side Effects Staying Too Much in Air Conditioning Can Affect Your Health Know Ac Side Effects in Hindi
ड्राई आइज की समस्या - फोटो : Istock

आंखों के लिए नुकसानदायक

एयर कंडीशनर में अधिक समय बिताने का सबसे अधिक दुष्प्रभाव आंखों पर देखा जाता है, ऐसे लोगों में ड्राई आइज की समस्या होने का खतरा हो सकता है। सिर्फ एयर कंडीशनर ही नहीं सर्दियों में हीटर के अधिक इस्तेमाल के कारण भी इसका खतरा हो सकता है। इनसे निकलने वाली हवा आपके आसपास की हवा में नमी की मात्रा को काफी कम कर देती हैं।

हमारी आंखों को हाइड्रेटेड और आरामदायक रहने के लिए हवा में नमी की आवश्यकता होती है, यही कारण है कि एयर कंडीशनर के कारण ड्राई आइज की समस्या और इसके कारण होने वाली जटिलताएं बढ़ने लग जाती हैं। 

विज्ञापन
Summer Side Effects Staying Too Much in Air Conditioning Can Affect Your Health Know Ac Side Effects in Hindi
डिहाईड्रेशन और इसके जोखिम - फोटो : Pixabay

बढ़ जाता है डिहाइड्रेशन का खतरा

एयर कंडीशनिंग, कमरे की हवा को ड्राई कर देती है। तापमान कम होने के कारण आपको प्यास कम लगती है जिसके कारण गर्मियों में डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसके अलावा  एयर कंडीशनिंग के कारण त्वचा के सूखेपन की समस्या भी होने लग जाती है। एयर कंडीशनर चूंकि वातावरण की नमी को कम कर देती है इसके कारण आपकी त्वचा रूखी और खुरदुरी हो सकती है।

इस तरह के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए एयर कंडीशनिंग का ज्यादा इस्तेमाल न करें। बाहर की हवा के कमरे के प्रवेश को सुनिश्चित करें।



--------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed