फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: सेहत के लिए फायदेमंद गन्ने के जूस के इन साइड-इफेक्टस को जानिए, ऐसे लोगों को नहीं पीना चाहिए

Sun, 05 Jun 2022 11:34 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 05 Jun 2022 11:34 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane Juice Side Effects Ganne Ke Juice Ke Nuksan In Hindi
गन्ने के जूस के नुकसान - फोटो : istock

गर्मी के दिनों में गन्ने के जूस का सेवन एनर्जी बूस्टर ड्रिंक के रूप में जाना जाता है। गन्ने के जूस में कई प्रकार की पोषकता समाहित होती है जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने के साथ कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में भी सहायक है। पर क्या आप जानते हैं कि भीषण गर्मी में शरीर को तरावट देने वाला यह जूस कुछ लोगों की स्वास्थ्य के लिए समस्याएं भी बढ़ा सकता है? 



गन्ने के रस में कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंगनीज, आयरन और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज होते हैं। यह विटामिन ए, बी1, बी2, बी3 और सी का समृद्ध स्रोत भी है, पर इसमें मौजूद कुछ अन्य तत्व कुछ लोगों के लिए समस्याओं का बढ़ा सकते हैं।

अध्ययनों से पता चलता है कि गन्ने में पोलीकोसैनॉल नामक रसायन पाया जाता है, इसका लंबे समय तक सेवन अनिद्रा, पेट की खराबी, चक्कर आने, सिर दर्द और वजन कम होने के जोखिम को बढ़ा देता है। कुछ शोध यह भी बताते हैं कि गन्ने का रस रक्त को पतला करने के साथ ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर भी को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में गन्ने के जूस के सेवन से पहले इसके संभावित दुष्प्रभावों के बारे में जान लेना भी आवश्यक हो जाता है। आइए इस बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

Sugarcane Juice Side Effects Ganne Ke Juice Ke Nuksan In Hindi
गन्ने के जूस के साइड-इफेक्ट्स - फोटो : istock

अधिक कैलोरी बढ़ा सकती है मोटापा

गन्ने के सेवन से वैसे तो कई प्रकार के लाभ हैं, पर कुछ अध्ययनों में जिक्र मिलता है कि इसमें कैलोरी और शर्करा की मात्रा अधिक होती है। शोध से पता चलता है कि गन्ने के जूस में लगभग 270 कैलोरी, लगभग 100 ग्राम चीनी की मात्रा हो सकती है। ऐसे में इसके अधिक या लगातार सेवन की आदत आपमें मोटापे के खतरे को बढ़ा सकती है। कैलोरी और शर्करा दोनों की अधिकता मोटापे का कारण मानी जाती है, हालांकि इसको प्रमाणित करने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है। 

Sugarcane Juice Side Effects Ganne Ke Juice Ke Nuksan In Hindi
गन्ने के जूस से नींद की समस्या - फोटो : istock

नींद विकारों से परेशान लोगों को कम करना चाहिए सेवन

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि गन्ने के जूस का सेवन आपमें अनिद्रा के खतरे को बढ़ा सकती है। गन्ने के रस में पोलीकोसानॉल पाया जाता है। इस रसायनिक यौगिक का लंबे समय तक सेवन करते रहना नींद विकारों के खतरे को बढ़ा देता है। इसके अलावा एक शोध में पता चलता है कि पोलिकोसानॉल, कोलेस्ट्रॉल के उत्पादन को भी कम कर देता जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sugarcane Juice Side Effects Ganne Ke Juice Ke Nuksan In Hindi
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : iStock

रक्तचाप की दवा ले रहे रोगी भी बरतें सावधानी 

यदि आप पहले से ही खून को पतला करने वाली किसी दवा का सेवन कर रहे हैं तो अधिक मात्रा में गन्ने के जूस का सेवन आपकी दिक्कतों को बढ़ा सकता है। गन्ने के रस में मौजूद पोलीकोसैनॉल स्वाभाविक रूप से आपके खून को पतला बनाती है। इस प्रकार इसका अधिक सेवन रक्त का थक्का बनाने की क्षमता को कम कर सकती है, जिससे चोट लगने की स्थिति में अत्याधिक रक्तस्राव हो सकता है। इस बारे में अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। 

विज्ञापन
Sugarcane Juice Side Effects Ganne Ke Juice Ke Nuksan In Hindi
मधुमेह रोगियों के लिए गन्ने का जूस - फोटो : istock

डायबिटीज में गन्ने के जूस का सेवन

गन्ने के जूस में सुक्रोज और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा हो सकता है। हालांकि इसके विपरीत कुछ अध्ययनों में दावा किया जाता रहा है कि गन्ने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (43) कम होता है, ऐसे में इससे ब्लड शुगर नहीं बढ़ता। अध्ययनों में स्पष्टता न होने के कारण यदि आप डायबिटीज रोगी हैं तो गन्ने के जूस के सेवन के बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed