Sugarcane Juice: गर्मियों में चिलचिलाती धूप से राहत पाने के लिए गन्ने का ठंडा जूस हर किसी का पसंदीदा पेय है। यह न केवल स्वादिष्ट और ताजगी से भरपूर होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। गन्ने का रस प्राकृतिक शर्करा, विटामिन्स और खनिजों का भंडार है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है, ऊर्जा देता है और पाचन को बेहतर बनाता है। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार गन्ने का जूस पीने का गलत तरीका आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Sugarcane Juice: गर्मी में गन्ने का जूस पीने के हैं कई फायदे, पर ये छोटी सी गलती पड़ सकती है आप पर भारी
गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने के लिए गन्ने का रस एक उपयोगी पेय है। गन्ने का जूस सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी माना जाता है। लेकिन कई लोग गन्ने का जूस पीते समय कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसका असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
गन्ने का जूस में मौजूद पोटैशियम और फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं और कब्ज से राहत दिलाते हैं। साथ ही, गन्ने में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, जिससे इन्फेक्शन से बचाव होता है। यह लीवर को डिटॉक्स करने और किडनी के कार्य को बेहतर बनाने में भी सहायक होते हैं, जिससे यूरिनरी इन्फेक्शन का जोखिम कम होता है। इन सभी फायदों के बीच अगर आप गन्ने का जूस पीने से पहले कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Eye Care: देर तक एसी में रहने से आंखों पर पड़ता है बुरा प्रभाव, जानें कैसे रखें अपनी आंखों का ख्याल?
गन्ने का जूस पीते समय न करें ये गलती
- गन्ने का रस प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है, और कई जूस विक्रेता तो इसमें बर्फ मिलाकर इसे और अधिक ठंडा बना देते हैं। ऐसे में, धूप से तपे हुए शरीर के साथ अचानक बेहद ठंडा जूस पीने से गला खराब हो सकता है या सर्दी-खांसी की शिकायत हो सकती है।
- गर्मी के पसीने से गर्म शरीर में अचानक ठंडा गन्ने का जूस पीने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। इससे गैस, अपच या पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Vitamin C Fruits: इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सप्लीमेंट्स के बजाए खा सकते हैं विटामिन-सी से भरपूर ये फल
गन्ने का जूस पीते समय बरतें ये सावधानियां-
गन्ने का जूस पीने का सही समय और तरीका अपनाकर इसके नुकसान से बचा जा सकता है-
- हमेशा साफ-सुथरे स्टॉल से जूस लें। गन्ने को ढककर रखा गया हो और मशीन साफ हो, इसकी जांच करें।
- एक बार में 1 गिलास (200-250 मिली) जूस पर्याप्त है। अधिक पीने से शुगर लेवल बढ़ सकता है।
- जूस निकालने के तुरंत बाद पिएं, क्योंकि देर तक रखने से बैक्टीरिया पनपने का खतरा बढ़ता है।
- जूस में नींबू या अदरक मिलाने से स्वाद बढ़ता है और यह पाचन को और बेहतर बनाता है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।