फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे 'स्लो पॉइजन'? आपके शरीर को अंदर ही अंदर खोखला कर रही है ये चीज

Mon, 20 Jan 2025 09:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 20 Jan 2025 09:00 AM IST
विज्ञापन
sugar causes diabetes and other health issues know jyada chini khane ke nuksan
ज्यादा चीनी खाने के नुकसान - फोटो : Freepik.com

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान में सुधार करना सबसे जरूरी है। आप किन चीजों का सेवन करते हैं इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। शरीर को रोगमुक्त रखने के लिए जिन चीजों की मात्रा आहार में कम से कम रखने की सलाह दी जाती है, नमक और चीनी उनमें शीर्ष पर है। जो लोग अधिक मात्रा में चीनी वाली चीजों का सेवन करते हैं उनमें समय के साथ डायबिटीज की बीमारी होने का जोखिम बढ़ जाता है। चीनी को  'स्लो पॉइजन' भी कहा जाता है जो समय के साथ शरीर को खोखला करती जाती है।



चीनी (शुगर) का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से हानिकारक हो सकता है। शुगर ड्रिंक, कैंडी, बेक किया हुआ सामान और मीठे डेयरी उत्पादों में ऐडेड शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। ये सभी चीजें आपको गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती हैं। इनसे दूरी बनाकर रखना बहुत जरूरी है।

आइए चीनी से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

sugar causes diabetes and other health issues know jyada chini khane ke nuksan
चीनी के नुकसान - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज का हो सकते हैं शिकार

चीनी का अधिक सेवन इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ाने लगता है जिससे टाइप-2 मधुमेह का खतरा बढ़ता है। डायबिटीज केयर जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग रोजाना मीठे पेय या फिर अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करते हैं उनमें डायबिटीज होने का खतरा 26% तक बढ़ जाता है। विशेष रूप से मीठे पेय पदार्थों और प्रोसेस्ड फूड्स में चीनी की मात्रा अधिक होती है जो शरीर में अतिरिक्त कैलोरी बढ़ाने लगती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ एक दिन में 30 ग्राम से अधिक चीनी का सेवन न करने की सलाह देते हैं।

sugar causes diabetes and other health issues know jyada chini khane ke nuksan
मोटापा का खतरा - फोटो : Freepik.com

मोटापा और इससे संबंधित बीमारियों का हो सकते हैं शिकार

अधिक चीनी का सेवन डायबिटीज तो बढ़ाता ही है साथ ही इससे आपके मोटे होने का खतरा भी बढ़ जाता है। मोटापा को डायबिटीज और हृदय रोग सहित कई प्रकार की अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जोड़कर देखा जाता है। 

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन की एक रिपोर्ट में बताया गया कि ऐडेड शुगर युक्त पेय पदार्थ मोटापे के जोखिम को 60% तक बढ़ा सकते हैं। मोटापा से ग्रस्त लोगों में समय के साथ हार्ट की बीमारी, लिवर की समस्या और कुछ प्रकार के कैंसर का जोखिम भी बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sugar causes diabetes and other health issues know jyada chini khane ke nuksan
लिवर की बीमारी - फोटो : Freepik.com

लिवर को हो सकता है नुकसान

ऐडेड शुगर वाली चीजों में प्रचुर मात्रा में फ्रुक्टोज होती है। फ्रुक्टोज की अधिकता लिवर को नुकसान पहुंचाती है। जब फ्रुक्टोज का लिवर में ब्रेन डाउन होता है तो यह वसा में बदल जाता है, जो समय के साथ लिवर में जमा होने लगता है। लिवर में अतिरिक्त वसा के निर्माण की समस्या को फैटी लिवर के रूप में जाना जाता है जो न सिर्फ लिवर के सामान्य कार्य में बाधा डाल देती है साथ ही इससे और भी कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
sugar causes diabetes and other health issues know jyada chini khane ke nuksan
चीनी खाने के नुकसान - फोटो : Freepik.com

चीनी खाने के इन दुष्प्रभावों को भी जानिए

ज्यादा चीनी वाली चीजें खाने से आपको कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।

  • दांतों की सड़न- चीनी दांतों में बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है, जिससे कैविटी और सड़न होती है।
  • कैंसर का खतरा- मोटापा, सूजन और हाई शुगर कैंसर के जोखिम को बढ़ाते हैं।
  • मानसिक स्वास्थ्य- चीनी का अधिक सेवन डिप्रेशन और चिंता को बढ़ावा देता है।
  • इम्यून सिस्टम- ज्यादा चीनी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देती है।
  • मस्तिष्क पर प्रभाव- चीनी की अधिकता से याददाश्त कमजोर होने लगती है और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है।



--------------
नोट:
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed