फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या कोरोना के असर को कम करने में स्टीम थेरपी से नहीं है कोई लाभ? अध्ययन में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Fri, 30 Apr 2021 01:49 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 30 Apr 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
Study says there is no benefit of steam therapy to stop Covid-19
क्या कोरोना के मामलों में भाप लेने के नहीं हैं कोई फायदे - फोटो : iStock

कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए देश में तरह-तरह के घरेलू उपायों के प्रयोग में लाया जा रहा है। गर्म पानी और काढ़े से लेकर तमाम तरह के इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फलों के सेवन को इन दिनों कोरोना वायरस से बचाने वाले ढाल के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। भाप लेना भी ऐसा ही एक उपाय है जिसे विशेषज्ञ, संक्रमण से सुरक्षा देने वाले उपायों में से एक मान रहे थे।


हाल ही में हुए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया है कि दुनियाभर में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रयोग में लाई जा रही 'स्टीम थेरपी' यानी की भाप लेने से कोई लाभ नहीं होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कोरोना से बचने के लिए अब इस उपाय को प्रयोग में नहीं लाया जाना चाहिए?

Study says there is no benefit of steam therapy to stop Covid-19
शोधकर्ताओं ने पाया भाप लेने कोरोना में नहीं मिलता है लाभ - फोटो : social media

अध्ययन के मुताबिक, ''दुनियाभर में प्रचार किया जा रहा है कि नाक और मुंह के माध्यम से भाप लेने से कोरोना वायरस के प्रभाव को कम किया जा सकता है। यदि सभी लोग एक हफ्ते तक स्टीम ले लें तो इस गंभीर महामारी को आसानी से खत्म किया जा सकता है।''
इस धारणा को सिरे से खारिज करते हुए राउटर्स में छपी एक रिपोर्ट कहती है कि यह सलाह न सिर्फ गलत है बल्कि लोगों के लिए यह खतरनाक भी हो सकता है।

Study says there is no benefit of steam therapy to stop Covid-19
स्टीम थेरपी को लेकर उठे सवाल - फोटो : Social Media

राउटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक न तो यूएस सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) और न ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कोरोनावायरस के उपचार के रूप में स्टीम लेने की सलाह देता है। सीडीसी के अधिकारियों का भी कहना है कि अब तक ऐसा कोई अध्ययन नहीं है जिसके आधार पर माना जा सके कि भाप लेने से शरीर में कोरोना वायरस के असर को कम किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Study says there is no benefit of steam therapy to stop Covid-19
स्टीम से सांस की दिक्कतें होती हैं दूर - फोटो : Pixabay

स्पैनिश पेडियाट्रिक एसोसिएशन यहां तक कहता है कि गर्म पानी से भरे पैन के ऊपर तौलिया से सिर ढककर भाप लेने का तरीका खतरनाक है। बर्मिंघम चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल ने स्टीम इनहेलेशन से जुड़े जोखिमों के बारे में सचेत करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए लोगों को इस तरह के तरीकों को प्रयोग में नहीं लाना चाहिए, वैज्ञानिक नजरिए से इसके कोई लाभ नहीं हैं।

विज्ञापन
Study says there is no benefit of steam therapy to stop Covid-19
कोरोना में भाप लेना कितना फायदेमंद - फोटो : Social Media
डॉक्टरों का क्या कहना है
वहीं दूसरी ओर भाप लेने के फायदों के बारे में जब हमने नोएडा में एंटी कोरोना टास्क फोर्स के डॉक्टर सिद्धार्थ गुप्ता से बातचीत की तो उनकी राय इस बारे में काफी अलग है। डॉ सिद्धार्थ कहते हैं कि भारत में सदियों से भाप लेने का चलन है, इतना ही नहीं विशेषज्ञ इसे सुश्रुत के समय में भी सांस की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले उपायों में से एक मानते हैं। भाप लेने से श्वसन प्रणाली तो ठीक ही रहती है, साथ ही यदि आपके फेफड़ों तक कोरोना या कोई अन्य संक्रमण पहुंच गया है, ऐसे मामलों में भी इससे लाभ मिलता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed