फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंसी के दौरान धूम्रपान नवजात शिशु के सेहत के लिए घातक: शोध

Fri, 31 Jan 2020 01:14 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 31 Jan 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
study says  Smoking during pregnancy may up fracture risk in babies
pregnancy yoga

एक शोध में बताया गया है कि गर्भवती महिलाएं अगर धूम्रपान करती हैं तो इसका खतरनाक असर उनके होने वाले बच्चों पर पड़ता है। शोध के मुताबिक, गर्भाशय के दौरान धूम्रपान करने से नवजात बच्चे में हड्डियों के टूटने का खतरा बढ़ जाता है। इस शोध के निष्कर्ष बीएमजे पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं। हालांकि इस शोध में यह बात साफ कही गई है कि मांओं के गर्भ धारण करने के दौरान धूम्रपान का उनके बच्चों की हड्डियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाला नुकसान शॉर्ट टर्म के लिए होता है।



 

study says  Smoking during pregnancy may up fracture risk in babies
धूम्रपान

इससे पहले भी कई शोध हुए हैं जिनमें महिलाओं के गर्भवती होने के दौरान धूम्रपान को उनके साथ ही होने वाले शिशु के सेहत के लिए भी घातक बताया गया है। इन शोधों में साफ कहा गया था कि अगर कोई महिला गर्भवती होने के दौरान स्मोकिंग करती है तो इसका असर उसके होने वाले बच्चे को भी होता है और उसका विकास प्रभावित होता है।

study says  Smoking during pregnancy may up fracture risk in babies
अभिभावकों का सिगरेट पीना बच्चों के लिए नुकसानदायक - फोटो : pixabay

यह शोध स्वीडन में ऑरेब्रो विश्वविद्यालय ने किया है। इस शोध के निष्कर्षों को 16 लाख शिशुओं के डाटा के आधार पर तय किया गया है। शोध के लिए गर्भवती होने के दौरान जो महिलाएं स्मोकिंग करती थी और जिन्होंने इस दौरान धूम्रपान नहीं किया उनके शिशुओं का डाटा कलेक्ट किया गया है। इसके बाद शोधकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि गर्भ धारण करने के दौरान अगर कोई महिला सिगरेट पीती है तो उसके होने वाले बच्चे के हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए यह घातक होता है और शिशु में हड्डियों के टूटने का खतरा बढ़ जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed