फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीमारी का बहाना बनाकर ऑफिस से छुट्टी लेते हैं कर्मचारी: सर्वे

Fri, 22 Nov 2019 11:17 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 22 Nov 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
Study says Employees take leave from office by pretending to lie
ऑफिस रोमांस - फोटो : pixabay

ज्यादातर कर्मचारी बीमारी का बहाना बनाकर ऑफिस से छुट्टी लेते हैं। एक सर्वे में यह बात कही गई है। सर्वे में कहा गया है कि ब्रिटेन में कर्मचारी बॉस से बीमारी का झूठ बोलकर दफ्तर से छुट्टी लेते हैं। इसी सर्वे में यह बात भी कही गई है कि जूनियर कर्मचारी सीनियर की तुलना में ज्यादा झूठ बोलते हैं। अगर कर्मचारियों के अपने बॉस से रिश्ते खराब हैं तो समझ लीजिए वो उससे किसी भी बात को लेकर कम ही सच बोलते हैं। आइए जानते हैं और क्या कहता है यह सर्वे... 

Study says Employees take leave from office by pretending to lie
ऑफिस रोमांस - फोटो : pixabay

इस सर्वे में कहा गया है कि ब्रिटेन में हर पांच में से दो कर्मचारी ऑफिस से झूठ बोलकर छुट्टी लेता है। बीबीसी की ओर से कॉम रेस सर्वे में यह बात कही गई है। इस सर्वे में जब कर्मचारियों की नैतिकता और मूल्यों पर सवाल उठाया गया तो उन्होंने बीमारी के बारे में झूठ बोलने, चोरी करने और श्रेय लेने की बात स्वीकारी।
 

Study says Employees take leave from office by pretending to lie
office - फोटो : office
महिलाओं की तुलना में दूसरे के कामों का ज्यादा श्रेय लेते हैं पुरुष
इस सर्वे में कहा गया है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में दूसरों के काम का श्रेय खुद लेने की प्रवृत्ति दोगुनी होती है। पुरुष अपने कर्मचारियों के कामों का श्रेय खुद के ऊपर लेकर प्रशंसा बटोरते हैं। इस सर्वे में एक तिहाई कर्मचारियों ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने ऑफिस से छोटी-छोटी चीजें चुराई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Study says Employees take leave from office by pretending to lie
office romance
यह सर्वे 16 साल से ज्यादा आयु के 3,655 वयस्कों से पूछताछ के आधार पर तैयार किया गया। सर्वे में पाया गया कि 66% कर्मचारी बॉस को उनके सहकर्मी के बीमार न होने के बाद भी गैरहाजिर रहने की जानकारी को छुपाते हैं। सर्वे से जुड़ी हेले लुईस का कहना है कि सर्वे में यह बात पता चली है कि अक्सर कर्मचारी बॉस को यह जताने के लिए कि उन्हें ब्रेक की आवश्यकता है बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी लेते हैं।
 
विज्ञापन
Study says Employees take leave from office by pretending to lie
office women

इस सर्वे में कहा गया है कि अगर बॉस ब्रेक नहीं ले रहा है और व लंच टाइम में भी अपने टेबल पर ही भोजन कर रहा है तो उसकी यह जताने की कोशिश है कि बाकी कर्मचारी भी बॉस को फॉलो करें।  ब्रिटेन के ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स के अनुसार एक कर्मचारी साल में लगभग चार दिन की सिक लीव लेता है। साल 2018 में ऑफिस न आने के लिए कर्मचारियों ने सबसे आम कारण सामान्य सर्दी, मस्कुलोस्केलेटल समस्याएं (जैसे पीठ दर्द) व दिमागी थकावट जैसी बीमारियां बताई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed