फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्किन की दिक्कत: शरीर पर खुजली और लाल निशान कहीं फंगल इन्फेक्शन के संकेत तो नहीं? कैसे करें बचाव

Tue, 20 Oct 2026 09:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Oct 2026 09:30 AM IST
सार

फंगल इन्फेक्शन त्वचा पर नमी, अधिक पसीने आने और कमजोर इम्युनिटी के कारण हो सकता है। नीम, एलोवेरा और नारियल तेल जैसे घरेलू उपायों के बारे में जानना उपयोगी है।सही इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह लें।

विज्ञापन
Struggling with Fungal Infections Tips to Protect Your Skin
स्किन इंफेक्शन - फोटो : Amarujala.com/AI

फंगल इन्फेक्शन, फंगस के कारण होने वाला संक्रमण है। जब हमारे शरीर के हिस्से पर फंगस जमा हो जाएं और इम्यून सिस्टम उससे लड़ न पाए तो इसका संक्रमण हो सकता है। ये संक्रमण किसी को भी प्रभावित कर सकता है और शरीर के किसी भी हिस्से पर हो सकता है। 



इंफेक्शन का समय रहते इलाज होना बेहद जरूरी है, वरना इसके शरीर में फैलने का खतरा रहता है। आइए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं जिनकी मदद से आप इस तरह के संक्रमण के खतरे को कम कर सकते हैं। हालांकि किसी भी उपाय को प्रयोग में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Trending Videos
Struggling with Fungal Infections Tips to Protect Your Skin
स्किन की समस्या - फोटो : Freepik.com

इन कारणों से होता है फंगल इन्फेक्शन

इम्यून सिस्टम के कमजोर होने के कारण फंगल इन्फेक्शन हो सकता है। आमतौर पर त्वचा में नमी या गर्म वातावरण के कारण भी ये होता है। ज्यादा पसीना आने पर फंगस बढ़ने लगते हैं जो शरीर में कई प्रकार की जटिलताओं का कारण बन सकते हैं।
 

  • ये कई अन्य कारणों से भी हो सकता है जैसे किसी गंदी चीज को छूना, खुले कपड़े न पहनना, शरीर को हवा न लगना, जननांगों की ठीक से सफाई न करना आदि।
Struggling with Fungal Infections Tips to Protect Your Skin
नीम के फायदे - फोटो : Adobe stock

नीम इस प्रकार के संक्रमण में लाभकारी 

नीम कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जो कई प्रकार के संक्रमण से बचाने में कारगर है। इसमें एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो फंगस की जड़ तक जाकर उसे खत्म करता है। इसमें दो महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं ‘गेदुनिन' और ‘निबिडोल', ये फंगल इन्फेक्शन को खत्म करने में कारगर हैं। इसका रस निकाल कर भी आप फंगल वाली जगह पर लगा सकते हैं। इसके पत्तों में एंटी फंगल गुण होने की वजह से ये जल्दी असर करता है।

सेब का सिरका 

इन्फेक्शन की रोकथाम के लिए सेब का सिरका भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं, जो संक्रमण से लड़ने का काम करते हैं। सेब के सिरके को पानी में डायल्यूट करके संक्रमण वाले स्थान पर लगाने से इसे बढ़ने से रोकने में मदद मिल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Struggling with Fungal Infections Tips to Protect Your Skin
एलोवेरा के फायदे - फोटो : Freepik.com

एलोवेरा का इस्तेमाल
 

  • एलोवेरा संक्रमण को रोकने में फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीफंगल गुण भी होते हैं, जो फंगल संक्रमण में होने वाली खुजली से निजात दिलाता है। त्वचा पर एलोवेरा का जूस लगाएं, यह प्राकृतिक मॉस्चराइजर के रूप में भी काम करता है।


नारियल के तेल से हो सकता है फायदा
 

  • नारियल का तेल फंगल इंफेक्शन से होने वाले निशानों का सफाया करता है। इसमें विटामिन ई, लिनोलिक एसिड के साथ-साथ एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा से धाग धब्बों को कम करते हैं। खुजली वाले हिस्सो पर इसे लगाने से भी आराम मिलता है।
विज्ञापन
Struggling with Fungal Infections Tips to Protect Your Skin
स्किन इंफेक्शन का खतरा - फोटो : Freepil.com

इन बातों का रखें ध्यान

इस इन्फेक्शन में आपको कई तरह की सावधानियां रखनी पड़ती है। जैसे रोजाना नहाएं, साफ कपड़े पहनें, नीम के साबुन का इस्तेमाल करें, दूसरे व्यक्ति की चीजें उपयोग में न लाएं इत्यादि। इस दौरान आप अपने कपड़ों को गर्म पानी से जरूर धोएं। खुजली न करें। इंफेक्शन खत्म होने के बाद भी डॉक्टर की सलाह पर कोर्स पूरा होने तक दवा लेते रहें।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed