फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिंता: युवाओं में बढ़ रहा है स्ट्रोक का खतरा, डॉक्टर्स ने बताए इसके तीन प्रमुख कारण, ज्यादातर लोग शिकार

Tue, 25 Jul 2023 12:34 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Jul 2023 12:34 PM IST
विज्ञापन
stroke risk factors in young adults know how high blood pressure and diabetes causes stroke
युवाओं में बढ़ती स्ट्रोक की समस्या - फोटो : Pixabay

कुछ दशकों पहले तक स्ट्रोक और मस्तिष्क से संबंधित बीमारियों को उम्र बढ़ने के साथ होने वाले दिक्कतों को तौर पर जाना जाता था, पर अब कम उम्र के लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि अब कम उम्र के लोग विशेषकर बड़ी संख्या में युवा आबादी में इसका जोखिम बढ़ता जा रहा है। मस्तिष्क में रक्त का संचार कम होने के कारण होने वाली ये समस्या लकवा और कुछ स्थितियों में मृत्यु तक का भी कारण बन सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्ट्रोक का खतरा किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है, सभी लोगों को इसके जोखिमों से बचाव करते रहने की आवश्यकता है।

डॉक्टर्स कहते हैं, लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी की कई समस्याएं हैं जो स्ट्रोक के जोखिमों का कारण बनती हैं। न्यूरोलॉजिकल समस्याएं कई प्रकार की भी दिक्कतों को बढ़ाने वाली मानी जाती हैं जिसको लेकर सभी लोगों को बचाव के निरंतर उपाय करते रहना चाहिए। 

stroke risk factors in young adults know how high blood pressure and diabetes causes stroke
ब्रेन स्ट्रोक का जोखिम - फोटो : Pixabay

क्यों बढ़ रहा है स्ट्रोक का जोखिम

डॉक्टर बताते हैं, युवा वयस्कों में स्ट्रोक के कुछ जोखिम कारक वृद्ध लोगों की तुलना में भिन्न हो सकते हैं। धूम्रपान-शराब के अधिक सेवन, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के कारण स्ट्रोक होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। कुछ अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थितियां भी हैं जो स्ट्रोक के जोखिमों को बढ़ाने वाली मानी जाती है, दुर्भाग्य से कम उम्र के लोगों में इसका खतरा भी काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है।

stroke risk factors in young adults know how high blood pressure and diabetes causes stroke
हाई ब्लड प्रेशर का जोखिम - फोटो : Pixabay

युवाओं में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या

युवाओं में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होना काफी सामान्य देखा जा रहा है, यह स्ट्रोक के खतरे को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में धमनियों की दीवारों पर उच्च दबाव पड़ता है, इससे मस्तिष्क में रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनियां फट सकती हैं या अवरुद्ध हो सकती हैं। उच्च रक्तचाप को एथेरोस्क्लेरोसिस जैसे इस्केमिक स्ट्रोक का प्रमुख कारण पाया गया है।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन जर्नल्स के मुताबिक उच्च रक्तचाप 20-40 आयु वर्ग के 8 लोगों में से 1 को प्रभावित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
stroke risk factors in young adults know how high blood pressure and diabetes causes stroke
डायबिटीज से बढ़ रहा है खतरा - फोटो : Pixabay

डायबिटीज के कारण भी हो सकता है इसका खतरा

युवाओं में डायबिटीज की समस्या भी काफी तेजी से बढ़ती जा रही है, इसे स्ट्रोक के खतरे से भी जोड़कर देखा जाता है। मधुमेह से पीड़ित लोगों में स्ट्रोक विकसित होने की आशंका लगभग दो गुना अधिक हो सकती है। डायबिटीज की समस्या आपकी नसों-तंत्रिकाओं को प्रभावित कर देती है जिसके कारण स्ट्रोक का जोखिम भी बढ़ जाता है।

एक अध्ययन में वैज्ञानिकों की टीम ने पाया कि कम उम्र के, यहां तक कि बच्चों में भी डायबिटीज का खतरा काफी तेजी से बढ़ता जा  रहा है। 

विज्ञापन
stroke risk factors in young adults know how high blood pressure and diabetes causes stroke
धुम्रपान के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं - फोटो : Pixabay

युवाओं में धूम्रपान एक बड़ा जोखिम

धूम्रपान के कारण आपमें स्ट्रोक होने का खतरा कई गुना तक अधिक हो सकता है। साल 2018 के एक अध्ययन में स्ट्रोक होने के 3 साल के भीतर 15-49 आयुवर्ग के पुरुषों को शामिल किया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग प्रतिदिन सिगरेट पीते थे, उनमें स्ट्रोक होने का खतरा अन्य लोगों की तुलना में काफी अधिक था।

धूम्रपान आपमें कई ऐसी स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा देती है जिससे स्ट्रोक हो सकता है। 

  • रक्त में ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ाना
  • गुड कोलेस्ट्रॉल कम होना। 
  • रक्त वाहिकाओं को लाइन करने वाली कोशिकाओं को क्षतिा।
  • रक्त वाहिकाएं मोटी या संकीर्ण होना।
  • प्लाक निर्माण में वृद्धि होना आदि।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed