फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Risk: भोजन के बाद अक्सर फूल जाता है पेट? कहीं ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

Fri, 18 Apr 2025 07:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 18 Apr 2025 07:30 PM IST
सार

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कई बार दैनिक जीवन की कुछ आदतें पेट फूलने (ब्लोटिंग) के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं, जिनको बदलने से ही इसमें राहत मिल जाती है। वहीं कुछ मामलों में ये किसी गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकता है।

विज्ञापन
stomach bloating After Eating Know Causes health risks of frequent bloating Pet phulne Ke Karan
भोजन के बाद पेट फूलने की समस्या - फोटो : Freepik.com

पाचन स्वास्थ्य को पूरे शरीर का केंद्र माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपका पाचन ठीक है तो ये संकेत है कि आप कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित हो सकते हैं। हालांकि जिस तरह से हमारी लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी बढ़ती जा रही है, इसका पाचन स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर देखा जा रहा है।



अक्सर गैस-एसिडिटी, हार्ट बर्न या अपच की समस्या बने रहना इस बात का संकेत है कि आपके पेट में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐसी दिक्कतों का समय रहते डॉक्टर से मिलकर निदान कराना जरूरी है क्योंकि पाचन की समस्याएं कई बार गंभीर बीमारियों का लक्षण भी हो सकती हैं।

क्या खाना खाने के बाद आपका भी पेट फूल जाता है? अगर हां, तो आइए जानते हैं कि इसके पीछे कौन से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं? 

stomach bloating After Eating Know Causes health risks of frequent bloating Pet phulne Ke Karan
कब्ज या पेट फूलने की दिक्कत - फोटो : Freepik.com

पेट फूलने (ब्लोटिंग) की दिक्कत

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, कई बार दैनिक जीवन की कुछ आदतें पेट फूलने (ब्लोटिंग) के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं, जिनको बदलने से ही इसमें राहत मिल जाती है। वहीं कुछ मामलों में ये किसी गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकता है।

रात के भोजन के बाद कई लोगों को पेट फूलने (ब्लोटिंग) की समस्या हो जाती है। लोग इसे आम समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, हालांकि सही जानकारी और आदतों को अपनाकर पेट फूलने की समस्या से बचा जा सकता है। 

stomach bloating After Eating Know Causes health risks of frequent bloating Pet phulne Ke Karan
खान-पान में गड़बड़ी - फोटो : Freepik.com

क्या हो सकती है इसकी वजह?

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, रात के समय भारी-तैलीय और मसालेदार भोजन पचने में ज्यादा समय लेता है, अगर आप इस तरह की चीजें खाते हैं तो ये पाचन के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। इसके कारण पेट में गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। भोजन करते समय जल्दबाजी में खाना खाने से पेट में ज्यादा हवा चली जाती है, इससे भी पेट फूलने की समस्या हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
stomach bloating After Eating Know Causes health risks of frequent bloating Pet phulne Ke Karan
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जुगल किशोर कहते हैं, रात का खाना धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबा कर खाएं और भोजन के बाद 10-15 मिनट तक जरूर टहलें। भोजन के बाद थोड़ी देर भी टहलने की आदत बना ली जाए तो इससे पाचन की कई दिक्कतों को कम किया जा सकता है। अपनी डाइट में फाइबर और दही जैसे प्रोबायोटिक फूड शामिल करें, इससे पाचन में सुधार होता है और ब्लोटिंग की दिक्कत भी कम होती है।

विज्ञापन
stomach bloating After Eating Know Causes health risks of frequent bloating Pet phulne Ke Karan
पेट की दिक्कतों ने कर दिया है परेशान? - फोटो : Freepik.com

इन कारणों पर भी दें ध्यान

पेट फूलने का एक कारण खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाना भी है, इसका भी पाचन तंत्र पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे खाना सही से पच नहीं पाता और गैस की समस्या हो जाती है। 

  • अधिक नमक खाना भी शरीर में पानी को रोककर पेट फूलने (ब्लोटिंग) का कारण बन सकता है। इसलिए नमक का कम सेवन करें। 
  • अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो रात का खाना पचने में मुश्किल हो सकती है। इसलिए ऐसे आहार का सेवन करें, जो पचने में आसान हो। 
  • आप दलिया या खिचड़ी का सेवन करें। सोडा और कोल्ड ड्रिंक पेट में गैस बढ़ा सकती है, जिससे ब्लोटिंग होती है। सोने से पहले इनका सेवन बिल्कुल न करें।



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed