फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heatwave: बढ़ते तापमान को लेकर अलर्ट, गंभीर रोगों का बढ़ सकता है खतरा; तेलंगाना सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

Fri, 18 Apr 2025 07:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 18 Apr 2025 07:30 PM IST
सार

हीट स्ट्रोक और गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं को देखते हुए कई राज्यों ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसी क्रम में तेलंगाना ने विशेष कदम उठाते हुए लू को 'स्टेट स्पेसिफिक डिजॉस्टर' घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
heatwave alert in india Telangana declares sunstroke as ‘state specific disaster
बढ़ते तापमान और गर्मी के बीच बढ़ चिंता भी बढ़ रही (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala

देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में पारा अभी से 40 पार करने लगा है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने पहले से ही अलर्ट किया है कि इस साल की गर्मी कई सारे रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। साल 2025 का फरवरी महीना पहले से ही 125 साल में तीसरा सबसे गर्म फरवरी रहा है। अप्रैल की शुरुआत में ही जिस तरह की गर्मी पड़ रही है उसने विशेषज्ञों की चिंता और भी बढ़ा दी है।



हीट स्ट्रोक और गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं को देखते हुए कई राज्यों ने अलर्ट जारी कर दिया है। इसी क्रम में तेलंगाना ने विशेष कदम उठाते हुए लू को 'स्टेट स्पेसिफिक डिजॉस्टर' घोषित किया है। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि हीटस्ट्रोक से पीड़ित परिवारों को राहत प्रदान की जा सके। नए सरकारी आदेश के तहत लू हीट स्ट्रोक से मरने वाले लोगों  के परिजनों को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।

heatwave alert in india Telangana declares sunstroke as ‘state specific disaster
बढ़ती गर्मी के दुष्प्रभाव - फोटो : Adobe Stock

तेलंगाना सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

तेलंगाना सरकार ने जारी आदेश में कहा, "राज्य सरकार ने सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पीड़ितों के परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से हीटवेव/सनस्ट्रोक को अब से "राज्य विशेष आपदा" घोषित करने का निर्णय लिया है। हीटवेव सभी लोगों के लिए एक "साइलेंट खतरा" बना हुआ है। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और वृद्धों सहित आबादी के कमजोर वर्गों में हीटवेव के कारण होने वाली मौतों और गंभीर प्रभावों की कम रिपोर्टिंग की जाती है, ऐसे में इन लोगों को कोई सहायता नहीं मिल पाती है। 

विशिष्ट अनुग्रह राशि के अभाव में, राज्य अब तक लू के कारण मरने वाले मृतक के परिवार को अपथबंधु योजना के तहत 50,000 रुपये की सहायता प्रदान कर रहा था।

heatwave alert in india Telangana declares sunstroke as ‘state specific disaster
अस्पतालों में तैयारियां शुरू - फोटो : Adobe stock photos

दिल्ली-एनसीआर के अस्पताल तैयारियों में जुटे

दिल्ली-एनसीआर में लू का अलर्ट जारी होने के बाद से ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। अस्पताल अभी से बीमार लोगों के इलाज की तैयारियों में जुट गए हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पिछले साल तैयार किए गए हीट स्ट्रोक यूनिट को फिर से एक्टिव कर दिया गया है। वहीं, लेडी हार्डिंग में हीट स्ट्रोक यूनिट तैयार किया जा रहा है। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में आइस पैक का स्टॉक रखा जाएगा। हीट स्ट्रोक के शिकार मरीजों के शरीर का तापमान तुरंत सामान्य हो सकें, इसके लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
heatwave alert in india Telangana declares sunstroke as ‘state specific disaster
किडनी-लिवर की समस्याएं - फोटो : Adobe stock

हार्ट और किडनी पर पड़ सकता है असर

गर्म मौसम और हीटवेव किसी को भी प्रभावित कर सकता है। जैसे-जैसे आपका शरीर बढ़ते तापमान के कारण गर्म होता जाता है, आपकी रक्त वाहिकाएं फैलने लगती हैं, जिससे रक्तचाप कम हो जाता है। इसके कारण आपके दिल को पूरे शरीर में रक्त का संचार करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। ये मौसम हृदय के मरीजों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

इसी तरह हीटवेव का आपकी किडनी पर भी नकारात्मक असर हो सकता है, वहीं जिन लोगों को पहले से ही किडनी की दिक्कत है उन्हें और भी सावधान रहना चाहिए। अत्यधिक गर्मी के संपर्क में रहने वाले लोगों में इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन, किडनी इंजरी होने या किडनी में पथरी होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। हीटवेव के अधिक संपर्क में रहने वालों में मूत्र पथ के संक्रमण (यूटीआई) का भी जोखिम अधिक देखा जाता रहा है।

विज्ञापन
heatwave alert in india Telangana declares sunstroke as ‘state specific disaster
हाइड्रेशन का रखें ध्यान - फोटो : Freepik.com

गर्मी-लू से बचाव के करें उपाय

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गर्मी के दिनों में हीटस्ट्रोक होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इससे बचे रहने के लिए सबसे जरूरी है धूप के संपर्क में आने से बचना और दिनभर में खूब पानी पीते रहना। लू से बचने और डिहाइड्रेशन के खतरे को कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। गर्मियों में शरीर से पसीने के रूप में बहुत सारा पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए सभी लोगों को भरपूर मात्रा में पानी पीते रहने की सलाह दी जाती है।



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed