ऑफिस में हमें एक जगह बैठ कर काम करना पड़ता है। इसके साथ ही लगातार एक जगह बैठे रहने से शरीर की सेहत पर भी असर पड़ता है। लेकिन अब आपको ये जानकर खुशी होगी कि बहुत से ऑफिस अपने यहां खड़े होकर काम करने की सुविधा दे रहें हैं। तो जाने कैसे खास है ये ऑफिस की स्टैंडिंग डेस्क।
बैठ कर काम करने से मोटापा बढ़ने का खतरा रहता है। खासकर लगातार बैठे रहने से पेट की चर्बी सबसे ज्यादा बढ़ती है। लेकिन खड़े होकर काम करने की सुविधा मिलने से अब लोगों को इस तरह की समस्या से नि़जात मिल जाएगा। क्योंकि शोध में बताया गया है कि रोजाना कुछ देर खड़े रहने से एक हजार कैलोरी बर्न होती है।
इसके साथ ही लगातार बैठे रहने से कमर और पीठ में भी तकलीफ होना शुरू हो जाती है। अगर कुछ देर तक ऑफिस में खड़े होकर काम करने को मिले तो कमर दर्द की शिकायत से थोड़ी राहत मिलेगी।
शोध में यह बात सामने आई है कि स्टैंडअप डेस्क पर काम करने से खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है। दस कर्मचारियों पर किए गए अध्ययन में यह बात पता चली कि 180 मिनट तक खड़े रहने से शुगर के स्तर में 43 फीसदी की कमी आती है।
कैसे काम करती है स्टैंडिंग डेस्क
इन डेस्क की खासियत यह है कि इन्हें बस एक बटन दबाकर खड़े होकर काम करने लायक बना सकते हैं। और जब आपका मन करें बैठने का तो बस उसी बटन से उसे अपनी सीट के बराबर लाया जा सकता है। बेंगलुरु में स्थित इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कम्पनी गोल्डमेन के सभी कर्मचारियों की डेस्क स्टैंडिंग डेस्क ही हैं। इन डेस्क की वजह से ऑफिस के कर्मचारी अब पहले से ज्यादा मूव कर पाते हैं और बैठना कम पसंद कर रहे हैं।