फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टेनलेस स्टील के बर्तनों में खाना बनाना भी हो सकता है खतरनाक, जानें क्या कहती है रिसर्च

Sat, 30 Nov 2019 06:05 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 30 Nov 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
Stainless Steel pots are more resistant to bacteria, In Steel Pot Cooking Food is Injurious to Heath
Stainless Steel Pot - फोटो : Pixabay

हमारे-आपके घरों की रसोई में स्टेनलेस स्टली के बर्तनों का प्रयोग आम है। अबतक हम यह जानते और मानते रहे हैं कि इसमें खाना बनाना नुकसानदेह नहीं होता, लेकिन इस संबंध में हुई रिसर्च के परिणाम चौंकाने वाले हैं। कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में हुए शोध के अनुसार, स्टेनलेस स्टील के बर्तनों में बनाया गया खाना स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए, विस्तार से जानते हैं: 

Stainless Steel pots are more resistant to bacteria, In Steel Pot Cooking Food is Injurious to Heath
Stainless Steel

स्टेनलेस स्टील के खाना बनाने वाले बर्तनों पर पतले तेलों(कैनोला, ऑलिव, कॉर्न ऑयल) की कोटिंग हेाती है, जिससे इसकी दरारें भर जाती है और यह बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। लेकिन उनके बार-बार प्रयोग करने और मांजने-धोने से बर्तन की सतह पर सूक्ष्म दरारें आ जाती है। ये दरारें बैक्टीरिया और बॉयोफिल्म्स के छिपने की आदर्श जगह होती है और इन दरारों में वैक्टीरिया घर बना लेती है। 

Stainless Steel pots are more resistant to bacteria, In Steel Pot Cooking Food is Injurious to Heath
Stainless Steel

स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का तापमान बहुत तेजी से बढ़ता है। ऐसे में खाना बनाते समय ध्यान देना जरुरी होता है।  इन बर्तनों की सतह में जो दरारें या खरोंच आती हैं, उन्हें आंखों से देखना मुश्किल होता है, लेकिन सूक्ष्मदर्शी की मदद से उन्हें देखा जा सकता है। इन दरारों में फंसे भोजन के अंश के साथ लाखों बैक्टीरिया भरे हो सकते हैं।इनमें फंसे सालमोनेला, लिस्टिरिया और ई.कोली सूक्ष्म जीवाणुओं से कई तरह के इंफेक्शन का खतरा होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Stainless Steel pots are more resistant to bacteria, In Steel Pot Cooking Food is Injurious to Heath
Stainless Steel

ये है आसान समाधान
इन बर्तनों पर खाद्य तेल की पतली परत की कोटिंग करने से इन खतरों से प्रभावी ढंग से बचा जा सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो, कनाडा के प्रोफेसर बेन हैटन के अनुसार, स्टेनलेस स्टील की सतह पर रोजाना खाद्य तेल की कोटिंग करने से बैक्टीरिया को पनपने से रोकने में मदद मिलती है। रिसर्च टीम के अनुसार, माइक्रोस्कोपिक स्क्रैप के साथ दरारें और फिशर भरने के लिए धातु की सतह पर खाना पकाने के तेल की एक पतली परत लगाना बैक्टीरिया पनपने नहीं देता है। 

विज्ञापन
Stainless Steel pots are more resistant to bacteria, In Steel Pot Cooking Food is Injurious to Heath
Cooking
आप भी कर सकते हैं ये काम 
टीम ने पाया है कि ऐसा करने से औद्योगिक मशीनों के अंदर बैक्टीरिया के स्तर में एक हजार गुना कमी आई है। हर रोज खाना पकाने के तेल के साथ एक स्टेनलेस स्टील की सतह पर कोटिंग करना बैक्टीरिया हटाने का काम करता है। क्रैक्स में तेल भरने से एक हाइड्रोफाबिक परत बनती है, जो सतह पर दूषित पदार्थों को जमने नहीं देती। कुकिंग ऑयल जैसे ऑलिव, कॉर्न या कैनोला अन्य हार्ड केमिकल और कीटनाशकों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित होते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed