{"_id":"5e4cf1c68ebc3ef2a703004d","slug":"srinivas-gowda-reveals-the-champions-diet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भैंसा दौड़ से सोशल मीडिया पर छाए श्रीनिवास गौड़ा की फिट बॉडी का ये है राज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
भैंसा दौड़ से सोशल मीडिया पर छाए श्रीनिवास गौड़ा की फिट बॉडी का ये है राज
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रीनिवास गौड़ा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कर्नाटक के पारंपरिक भैंसा दौड़ कंबाला के बाद सोशल मीडिया स्टार बने श्रीनिवास गौड़ा ने अपने फिटनेस का राज उजागर किया है। श्रीनिवास गौड़ा ने अपने उस डाइट के बारे में बताया है, जिसकी बदौलत उन्होंने 142.5 मीटर की दूरी 13.62 सेकंड में पूरी कर सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तुलना दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट से होने लगी थी।
बोल्ट के नाम 100 मीटर रेस में 9.58 सेकेंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। श्रीनिवास गौड़ा ने कीचड़ से भरे धान के खेत में दौड़ते हुए ये कारनामा किया था, जिसके बाद उनकी एक तस्वीर ने उन्हें दुनियाभर में प्रसिद्ध कर दिया था। आइए जानते हैं श्रीनिवास गौड़ा की सीक्रेट डाइट क्या है?
2 of 5
श्रीनिवास गौड़ा
- फोटो : self
श्रीनिवास गौड़ा का मुख्य आहार मछली है। उन्होंने 'इंडिया टुडे' से बातचीत करते हुए कहा कि उनको मछली पसंद है और उनके डाइट में मछली प्रमुख तौर पर शामिल है। मछली की वजह से ही उनकी बॉडी एकदम फिट है। मछली को वैसे भी धरती पर सबसे सेहतमंद आहार बताया गया है। मछली में कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो इंसान को स्वस्थ रखते हैं। मछली में प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जिसकी वजह से कई बीमारियों का जोखिम कम होता है।
3 of 5
kambala race
- फोटो : Twitter
आपको बता दें कि अन्य कंबाला धावक की तरह ही श्रीनिवास गौड़ा भी अपने डाइट में नारियल से बनी चटनी और फल लेते हैं। वो नारियल तेल से बना हुआ खाना खाते हैं। हालांकि, एक कंबाला धावक की ट्रेनिंग यहीं खत्म नहीं होती बल्कि उसको इस दौड़ के लिए कठिन ट्रेनिंग करनी होती है। कंबाला अकादमी के प्रोफेसर गनपाल कदंब कहते हैं कि हर किसी कंबाला धावक को अपनी ट्रेनिंग के साथ ही जानवर को भी समझना होता है। इस ट्रेनिंग में धावक को भैंसों की तेल मालिश भी करनी होती है, उनका गोबर उठना और साफ करना होता है, इसके अलावा रस्सी बांधने की कला सीखनी होती है जो कि आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंबाला रेस
- फोटो : ट्विटर
किचड़ भरे धान के खेत में दौड़ना और किसी रनिंग ट्रैक में दौड़ना बिल्कुल अलग है। खुद इस बात को श्रीनिवास गौड़ा भी स्वीकार करते हैं। उसैन बोल्ट से तुलना होने पर उनका कहना था कि दोनों ही खेल एकदम अलग हैं। ट्रैक दौड़ में हम जहां अंगूठे के बल पर दौड़ते हैं वहीं कंबाला में हमें एड़ियों का इस्तेमाल करना होता है। यहां तक कि कंबाला में भैंसे की भी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा था उन्हें कंबाला खेल ही पसंद है और वो इसे ही खेलेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
कांबाला
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि श्रीनिवास गौड़ा का कंबाला दौड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को उनका ट्रायल लेने के लिए कहा था। श्रीनिवास गौड़ा ने यह कहते हुए ट्रायल देने से मना कर दिया था कि दोनों खेलों में अंतर है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।