फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हो जाएं सतर्क! गर्भावस्था में सामान्य से अधिक सूजन हो सकती है खतरनाक

Tue, 27 Aug 2019 04:31 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 27 Aug 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
special care for pregnant ladies
प्रतीकात्मक तस्वीर

गर्भावस्था के दौरान गर्भवती को कई शारीरिक व मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। मिचली आना, चक्कर आना, वजन बढ़ जाना, ब्लीडिंग होना, चिड़चिड़ापन होना और पेट में दर्द होना जैसी समस्याओं से हर गर्भवती को जूझना पड़ता है। इन सारी समस्याओं के साथ ही शरीर में सूजन भी आ जाना एक सामान्य लक्षण है। स्त्री एवं प्रसूति रोग व इंफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. नीलम मिश्रा का कहना है कि कभी-कभी ये सूजन सामान्य से अधिक होती है, जो खतरनाक हो सकती है। ऐसे में सतर्क होना बहुत जरूरी है।

special care for pregnant ladies
डॉ नीलम मिश्रा - फोटो : amar ujala

गर्भावस्था के दौरान महिला का शरीर लगभग 50 फीसदी खून का निर्माण करता है। साथ ही इतनी मात्रा में तरल का निर्माण भी करता है। दरअसल गर्भ में पल रहे बच्चे को भी मां के ही शरीर से पोषण मिलता है, जिसकी वजह से मां का शरीर ज्यादा मात्रा में खून व तरल का निर्माण करता है। हालांकि इस दौरान सूजन आम बात है, लेकिन यदि सूजन अधिक है तो यह चिंता की बात है।

special care for pregnant ladies
प्रतीकात्मक तस्वीर
कभी-कभी ये सूचन ब्लड प्रेशर के कारण भी होती है या फिर खून की कमी या थायराइड का लक्षण भी हो सकती है। एक और कारण हो सकता है, हालांकि यह दुर्लभ है कि किडनी की समस्या के कारण सूजन आ जाए। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि हम अपनी डॉक्टर को बिना देर किए दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
special care for pregnant ladies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

सबसे अधिक सूजन पैरों में आती है
गर्भावस्था के दौरान करीब 90 फीसदी महिलाओं के पैरों में सूजन आ जाती है। सूजन कम करने के लिए आप चाहें तो अपने पैरों को गुनगुने पानी में कुछ देर के लिए डुबोकर रखें। पानी में नमक भी डाला जा सकता है। कई बार ऐसा होता है कि गर्भवती महिलाएं यदि कामकाजी हैं तो ज्यादा दौड़भाग के कारण या अधिक देर तक खड़े रहने के कारण भी सूजन आ जाती है। इसके लिए पैर लटकाकर बैठने के बजाय ऊपर करके या तकिया का सहारा लें। इस दौरान ब्रेस्ट में सूजन भी सामान्य है। दरअसल इस दौरान महिला के स्तन में दूध बनना शुरू हो जाता है। हार्मोनल परिवर्तन के चलते चेहरे में भी बदलाव होते हैं, चेहरा बदला-बदला सा या थोड़ा मुरझाया सा लगता है।

विज्ञापन
special care for pregnant ladies
प्रतीकात्मक तस्वीर
दांतों का भी रखें ध्यान
गर्भावस्था के दौरान की एक बड़ी समस्या दांतों का कमजोर होना है। इस पर किसी का ध्यान नहीं जाता। दरअसल नौ महीने का समय ऐसा होता है, जब पोषक तत्वों की डिमांड काफी बढ़ जाती है, क्योंकि मां को खुद के साथ-साथ गर्भ में पल रहे बच्चे का भी पोषण करना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि विटामिन सी की कमी न होने दें। मौसमी फल, आंवला, नींबू और अमरूद का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। इससे खून की कमी नहीं होगी और जरूरी पोषक तत्व भी मिलते रहेंगे। इसके अलावा नौ महीने तक होने वाले रूटीन चेकअप को नजरअंदाज न करें, ये नियमित परीक्षण गर्भवती और सेहतमंद बच्चे के लिए बहुत जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed