{"_id":"5e2687808ebc3e4b3f5c1a0c","slug":"some-diseases-are-most-common-in-winter-know-home-remedies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जोड़ों के दर्द से लेकर होंठ फटने तक ठंड में सबसे ज्यादा होती हैं ये बीमारियां, आसान है घरेलू उपचार","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
जोड़ों के दर्द से लेकर होंठ फटने तक ठंड में सबसे ज्यादा होती हैं ये बीमारियां, आसान है घरेलू उपचार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 23 Jan 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
cold cough
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सर्दी के मौसम में कुछ बीमारियां बेहद आम होती हैं जो बेहद सताती हैं। आप इन बीमारियों को आसान घरेलू उपाय के जरिए दूर कर सकते हैं। दरअसल, सर्दी में जोड़ों के दर्द से लेकर पेट में कब्ज होने और सर्दी- जुकाम तक कई बीमारियां आम है, ऐसे में आप इन बीमारियों को घर में ही मौजूद आसान घरेलू उपायों के जरिए दूर कर सकते हैं। अगर आपको सर्दी में खाने के बाद पाचन संबंधी समस्या होने लगती है तो आप अजवाइन का सेवन करें और सुबह उठते ही गुनगुना पानी पिएं। इससे आपकी पाचन क्रिया ठीक रहेगी।
2 of 4
constipation
अगर आपको सर्दी में ज्यादा खाने की वजह से पाचन संबंधी दिक्कत होती है तो आप खाने के बाद अजवाइन और जीरे का सेवन करें। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा और आपको गैस से लेकर कब्ज और पेट में होने वाली तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सर्दी में अक्सर बाहर की ठंडी हवा से सिर में दर्द होने लगता है ऐसे में आप दूध में जायफल घिसकर सिर पर लगाएं आपको फौरन आराम मिलेगा।
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सर्दी में त्वचा के साथ-साथ होंठों का फटना आम बात है। फटे होंठों पर आप तेल लगाएं इससे आपको आराम मिलेगा। अगर आपको सर्दी में खासी-जुकाम और छाती में बलगम जमने की समस्या होती है तो आप अंजीर का सेवन करें इससे आपका बलगम बाहर निकल जाएगा। सर्द-जुकाम के लिए आप पुदीने की पत्ती, लौंग और इलायची की चाय का सेवन करें आपको फौरन आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
joint pain
अगर आपको सर्दियों में बार-बार बुखार आता है तो आप अजवाइन के चूर्ण का सेवन करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। ठंड के मौसम में अक्सर जोड़ों में दर्द की शिकायत भी होने लगती है ऐसे में सरसों के तेल में लहसुन की कुछ कली डालकर पका लें और ठंडा होने पर इससे घुटनों में मालिश करें आपको जरूर फायदा मिलेगा। इन घरेलू उपायों के जरिए आप किसी भी तरह की बीमारी होने पर फौरन डॉक्टर से मिलें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।