अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो आपको कुछ गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए, नहीं तो आपको बहुत पछताना पड़ सकता है। सबसे पहले आप किसी अच्छे न्यूट्रिशनिस्ट से मिले और उसके द्वारा बताई गई डाइट प्लान फॉलो करें, तभी वजन घटाने की दिशा में आगे बढ़ें। दरअसल, अक्सर लोग वजन घटाने के चक्कर में खुद ही डॉक्टर बन जाते हैं और अवने हिसाब से डाइट प्लान फॉलो करने लगते हैं।
ऐसे में शरीर पर इसका नकारात्मक असर देखने को मिलता है। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा का कहना है कि वजन घटाने के लिए प्रतिदिन डाइट प्लान का अनुसरण करना बेहद जरूरी है। इससे आपको यह पता लगता है कि आप कितनी अतिरिक्त खाना खाते हैं। आपको अपने यह पता लगता है कि आप अभी तक कितने मात्रा में कैलोरी ले रहे थे और आपको वास्तव में कितनी कैलोरी लेनी है। उन्होंने ये बातें अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताई है।
उनका कहना है कि वजन घटाने के चक्कर में हमें कभी भी अपने खाना नहीं छोड़ना चाहिए। दरअसल, यह एकदम सच है कि वजन घटाने के चक्कर में कई लोग अपना खाना छोड़ देते हैं। वो अगर एक दिन में तीन वक्त खाना खाते हैं तो इसे घटाकर एक ही वक्त कर देते हैं। जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद खराब है।
लवनीत बत्रा कहते हैं कि वजन घटाने वालों को कभी भी प्रोटीन लेना नहीं छोड़ना चाहिए। दरअसल, जैसे ही वजन घटाने के लिए आप खाना छोड़ते हैं तो आपका ब्लड शुगर स्तर घटने लगता है और आपको थकान महसूस होने लगती है। ऐसे में आपको तनाव हो सकता है। इसलिए, प्रोटीन लेना बंद न करें।
आपको बता दें कि मोटापा इस वक्त एक ऐसी समस्या है जो तेजी से युवाओं को अपनी चपेट में ले रही है। अनियमित जीवनशैली और खानपान की वजह से मोटापा हमारी सेहत को बिगाड़ रहा है। मोटापे पर काबू पाने के लिए आपको अपने खानपान की आदत को बदलना होता है और किसी अच्छे न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेकर उसका अनुसरण करना होता है। आप, घरेलू उपायों के जरिए भी मोटापे पर नियंत्रण पा सकते हैं। इसके लिए आपको हर सुबह उठते ही नींबू पानी पीना चाहिए।