फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: इस सूखे मेवे में समाहित हैं अनेकों पोषक तत्व, इस तरह सेवन से पा सकते हैं अधिकतम स्वास्थ्य लाभ

Sun, 17 Apr 2022 10:31 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 17 Apr 2022 10:31 AM IST
विज्ञापन
Soaked Raisins Contains Many Nutrients, Benefits by Eating Daily in the morning
भीगे किशमिश के फायदे - फोटो : iStock

सूखे मेवे (ड्राई फ्रूट्स) को अध्ययनों में सेहत के लिए अत्यंत फायदेमंद बताया गया है। ये प्राकृतिक रूप से स्वाद में लाजवाब होने के साथ कई तरह के पोषक तत्वों को समाहित किए होते हैं जिनकी शरीर को रोजाना आवश्यकता होती है। कुछ शोध में यहां तक जिक्र मिलता है कि कई सूखे मेवों का लगातार सेवन करने की आदत कुछ प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने में भी कारगर हो सकती है। अखरोट और बादाम को जहां दिमाग के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, वहीं काजू, मुनक्का आदि में कई ऐसे विटामिन्स पाए जाते हैं जो शरीर को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने में मदद कर सकते हैं।



इसी तरह से शोध में किशमिश खाने को भी बहुत लाभप्रद बताया गया है, विशेषकर अगर इसे रात में भिगोकर सुबह खाया जाए तो इससे अधिकतम लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। किशमिश आवश्यक पोषक तत्वों, खनिजों और ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है। इसमें फाइबर, विटामिन्स और आयरन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। पाचन को ठीक रखने में भी रोजाना किशमिश खाने के लाभ बताए गए हैं। आइए जानते हैं कि रोजाना भीगे हुए किशमिश का सेवन करने की आदत आपकी सेहत के लिए किस प्रकार से फायदेमंद हो सकती है?

Soaked Raisins Contains Many Nutrients, Benefits by Eating Daily in the morning
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock

वजन को कंट्रोल रखने में सहायक

वजन कम करने की कोशिशों में लगे हुए लोगों के लिए दैनिक रूप से भीगे हुए किशमिश का सेवन करना विशेष लाभप्रद माना जाता है। यह शरीर में कैलोरी की मात्रा को बनाए रखने के साथ तृप्ति बढ़ाने में सहायक है, जिससे अतिरिक्त खाने की इच्छा नहीं होती है और वजन को आसानी से नियंत्रित रखा जा सकता है। किशमिश में मौजूद फाइबर की मात्रा को इसके लिए विशेष लाभप्रद माना जाता है। भीगे हुए किशमिश का सेवन और भी कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

Soaked Raisins Contains Many Nutrients, Benefits by Eating Daily in the morning
लिवर को स्वस्थ रखने के करें उपाय - फोटो : iStock

आंखों और लिवर के लिए फायदेमंद

भीगी हुई किशमिश और जिस पानी में उसे भिगोया जाता है, दोनों ही लिवर के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें बायोफ्लेवोनोइड्स की भरपूर मात्रा होती है जो लिवर की सेहत को ठीक रखने में काफी सहायक है। यह रक्त को शुद्ध करने और लिवर को डिटॉक्स करने में भी आपके लिए फायदेमंद है। लिवर के साथ-साथ आंखों की सेहत के लिए भी भीगे हुए किशमिश का सेवन करना विशेष लाभदायक माना जाता है। भीगी हुई किशमिश में पॉलीफेनोलिक फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो आंखों की मांसपेशियों को डीजेनरेशन के कारण होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Soaked Raisins Contains Many Nutrients, Benefits by Eating Daily in the morning
आयरन के लिए आहार - फोटो : iStock

हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करती है

हीमोग्लोबिन की कमी के कारण होने वाली एनीमिया की समस्या, भारतीय महिलाओं में काफी आम है। हीमोग्लोबिन, शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है। भीगी हुई किशमिश में आयरन और विटामिन-बी की मात्रा अधिक होती है जो एनीमिया को दूर करने में मदद करती है। सुबह-सुबह खाली पेट रोजाना भीगी हुई किशमिश खाना आपकी सेहत को गजब का बूस्ट देने में सहायक है। रोजाना इसका सेवन जरूर सुनिश्चित करें। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed