फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Soaked Almonds: छिलका हटाकर या बिना छिले! बादाम खाने का कौन-सा तरीका अधिक फायदेमंद?

Mon, 19 May 2025 08:08 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 19 May 2025 08:08 PM IST
सार

बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। लेकिन अक्सर कुछ लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि बादाम को भिगोकर खाना फायदेमंद है या बिना भिगोए? आइए इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Soaked Almonds peeled or unpeeled What is the best way and which has more health benefits
बादाम - फोटो : Adobe Stock

बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। यह प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन ई और मैग्नीशियम का बेहतरीन स्रोत है। वैसे तो बादाम को सूखे खाने के कई तरीके हैं, लेकिन हमारी दादी-नानी के समय से बादाम को भिगोकर खाने की परंपरा रही है। माना जाता है कि बादाम को रात भर भिगोकर खाने से शरीर को इसके फायदे बेहतर तरीके से मिल पाते हैं।



ऐसे में बहुत से लोगों के मन यह सवाल होता है कि क्या भीगे हुए बादाम को छीलकर खाना चाहिए या बिना छिले खाना चाहिए? देखा जाए तो दोनों तरीकों से बादाम खाने के अपने फायदे हैं और यह आपके स्वास्थ्य लक्ष्यों पर निर्भर करता है। आइए इस लेख में छिलके वाले और बिना छिलके वाले बादाम के पोषण और लाभों को समझते हैं, ताकि आप सही विकल्प चुन सकें।

Soaked Almonds peeled or unpeeled What is the best way and which has more health benefits
बादाम - फोटो : Adobe Stock

छिलके वाले बादाम के फायदे
बादाम का भूरा छिलका फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनॉल्स से भरपूर होता है। छिलके में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स शरीर में सूजन को कम करते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ते हैं, जो हृदय रोग और कैंसर जैसे रोगों के जोखिम को कम कर सकता है।

Soaked Almonds peeled or unpeeled What is the best way and which has more health benefits
बादाम - फोटो : Adobe Stock

छिलके वाले बादाम खाने से पाचन तंत्र को लाभ मिलता है, क्योंकि फाइबर कब्ज को रोकता है और आंतों को स्वस्थ रखता है। एक अध्ययन के अनुसार, छिलके वाले बादाम में प्रीबायोटिक गुण होते हैं, जो अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Soaked Almonds peeled or unpeeled What is the best way and which has more health benefits
बादाम - फोटो : Adobe Stock

बिना छिलके वाले बादाम के फायदे
छिलका हटाने के बाद बादाम का स्वाद हल्का और बनावट चिकनी हो जाती है, जिसे कई लोग पसंद करते हैं। बिना छिलके वाले बादाम आसानी से पच जाते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जिनका पाचन तंत्र संवेदनशील है।

विज्ञापन
Soaked Almonds peeled or unpeeled What is the best way and which has more health benefits
बादाम - फोटो : Adobe Stock

ये प्रोटीन, विटामिन ई और हेल्दी फैट की मात्रा में छिलके वाले बादाम जितने ही समृद्ध होते हैं। बिना छिलके वाले बादाम को आसानी से स्मूदी, डेजर्ट या दूध में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, छिलका हटाने से फाइबर और कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा कम हो जाती है।


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed