फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: बार-बार लगता है पेशाब, कहीं शरीर में इस पोषक तत्व की कमी तो नहीं?

Mon, 19 May 2025 06:54 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 19 May 2025 06:54 PM IST
सार

दिनभर में अगर आपको 7-8 बार से अधिक बार पेशाब लगता है तो ये किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। कई बार पोटेशियम की कमी से भी ये समस्या हो सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
need to urinate frequently is there a deficiency of potassium nutrient in the body know in hindi
बार बार पेशाब आना - फोटो : Adobe Stock

बार-बार पेशाब लगना, जिसे चिकित्सकीय भाषा में पॉलीयूरिया कहा जाता है, एक ऐसी समस्या है जिससे अक्सर लोग परेशान रहते हैं। यह स्थिति दिन-रात किसी भी समय हो सकती है और कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकती है। बार-बार पेशाब जाना आमतौर पर डायबिटीज और यूटीआई का लक्षण हो सकता है।



एक्सपर्ट्स के मुताबिक जरूरी नहीं है कि हर बार यूटीआई की वजह से बार-बार पेशाब जाना पड़े, कई बार यह शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी से भी हो सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पोटेशियम की कमी से भी पॉलीयूरिया की समस्या हो सकती है। आइए इस समस्या के पीछे पोटेशियम की कमी के संबंध, इसके लक्षणों और समाधान के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

need to urinate frequently is there a deficiency of potassium nutrient in the body know in hindi
कोशिका - फोटो : Adobe

पॉलीयूरिया और पोटेशियम की कमी का संबंध
पोटेशियम एक आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट है, जो शरीर की कोशिकाओं, मांसपेशियों और तंत्रिकाओं के सुचारू कार्य के लिए जरूरी है। यह किडनी के माध्यम से तरल पदार्थ और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को नियंत्रित करता है।



ये भी पढ़ें- Homemade Powder: बाजार के महंगे प्रोडक्ट के बजाय डाइट में शामिल करें ये होममेड प्रोटीन पाउडर, मिलेंगे कई फायदे
need to urinate frequently is there a deficiency of potassium nutrient in the body know in hindi
किडनी - फोटो : Freepik.com

जब शरीर में पोटेशियम का स्तर कम होता है, जिसे हाइपोकैलिमिया कहते हैं, तो किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। इससे बार-बार पेशाब लगने की समस्या हो सकती है, क्योंकि किडनी अतिरिक्त तरल पदार्थ को बाहर निकालने में असंतुलन पैदा करती है।


ये भी पढ़ें- Study: किचन में इस्तेमाल होने वाली इन चीजों से हृदय रोग-कैंसर का बढ़ सकता है खतरा, हो जाइए सावधान
 
विज्ञापन
विज्ञापन
need to urinate frequently is there a deficiency of potassium nutrient in the body know in hindi
केला - फोटो : Freepik.com

स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, पोटेशियम की कमी से पॉलीयूरिया के साथ-साथ झुनझुनी, सुन्नता और मांसपेशियों में कमजोरी जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं। बता दें कि लंबे समय तक हाइपोकैलिमिया किडनी समस्याओं को बढ़ा सकता है, जिसका असर आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में आप पोटेशियम युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। केला, आलू, पालक, और एवोकाडो जैसे खाद्य पदार्थ पोटेशियम की कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
need to urinate frequently is there a deficiency of potassium nutrient in the body know in hindi
यूटीआई - फोटो : Adobe Stock

पॉलीयूरिया के अन्य कारण
हालांकि, पोटेशियम की कमी पॉलीयूरिया का एक कारण हो सकती है, लेकिन यह डायबिटीज, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI), कैफीन या शराब का अत्यधिक सेवन, और हाइपरटेंशन जैसी अन्य स्थितियों से भी हो सकता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed