फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: धूम्रपान छोड़कर सिर्फ फेफड़ों के रोग ही नहीं, इन गंभीर बीमारियों से भी रह सकते हैं सुरक्षित

Mon, 07 Mar 2022 11:52 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Mar 2022 11:52 AM IST
विज्ञापन
smoking effects on body, smoking causes skin problems and cancer
धूम्रपान के शरीर को होने वाले नुकसान - फोटो : Pixabay

धूम्रपान को शरीर के लिए सबसे खराब आदतों में से एक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक तंबाकू उत्पादों का किसी भी रूप में सेवन करना शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकता है।  तंबाकू उत्पादों में एसीटोन और टार से लेकर निकोटीन और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे हानिकारक पदार्थ पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को गंभीर रूप से क्षति पहुंचा सकते हैं।  धूम्रपान से शरीर में कई तरह की जटिलताएं भी हो सकती हैं, साथ ही शरीर के सिस्टम पर इसका दीर्घकालिक प्रभाव भी पड़ सकता हैं। आमतौर पर धूम्रपान को हृदय और फेफड़ों के लिए नुकसानदायक माना जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि यह शरीर को कई अन्य तरीके से भी नुकसान पहुंचा सकता है?



अध्ययनों से पता चलता है कि धूम्रपान करने वालों में समय से पहले मृत्यु दर, धूम्रपान न करने वालों की तुलना में तीन गुना अधिक होती है। हृदय और फेफड़ों के अलावा धूम्रपान मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर कई तरह के नकारात्मक असर डाल सकता है। धूम्रपान छोड़कर हृदय और श्वसन रोगों के जोखिम को तीन गुना तक कम किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में धूम्रपान के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में जानते हैं। 

smoking effects on body, smoking causes skin problems and cancer
धूम्रपान करने वालों में हृदय रोग का खतरा - फोटो : iStock

बढ़ जाता है हृदय रोगों का खतरा
धूम्रपान आपके पूरे कार्डियोवस्कुलर सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है। निकोटीन, रक्त वाहिकाओं पर दबाव को बढ़ा देती है जिससे रक्त का प्रवाह सही तरीके से नहीं हो पाता है। समय के साथ, रक्त वाहिकाओं को होने वाले नुकसान के कारण पेरिफिरल आर्टरी डिजीज जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके अलावा अधिक धूम्रपान करने वालों में हाई ब्लड प्रेशर का भी खतरा अधिक होता है जिसे हृदय रोगों के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है। 

smoking effects on body, smoking causes skin problems and cancer
धूम्रपान से त्वचा को नुकसान - फोटो : iStock

धूम्रपान की त्वचा पर नकारात्मक असर
धूम्रपान हृदय रोगों के अलावा त्वचा से संबंधित समस्याओं के जोखिम को भी बढ़ा सकता है। तंबाकू के धुएं में मौजूद हानिकारक पदार्थ आपकी त्वचा की संरचना में नकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि धूम्रपान  स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (त्वचा कैंसर) के खतरे को भी बढ़ाता है, इसके अलावा नाखून और पैर के अंगूठे पर भी धूम्रपान के प्रभाव देखे जा सकते हैं। धूम्रपान करने वालों के नाखूनों में फंगल इंफेक्शन होने की आशंका बढ़ जाती है। निकोटिन बालों की सेहत को भी प्रभावित करता है। एक अध्ययन में पाया गया कि यह बालों के झड़ने, गंजापन और समय से पहले बालों के सफेद होने का खतरा भी बढ़ा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
smoking effects on body, smoking causes skin problems and cancer
धूम्रपान का प्रजनन पर असर - फोटो : gettyimages

प्रजनन क्षमता पर असर
निकोटीन पुरुषों और महिलाओं दोनों के जननांगों में रक्त के प्रवाह को प्रभावित कर सकता है। धूम्रपान करने वाले पुरुषों में यौन शक्ति की कमी और महिलाओं में यौन से संबंधित समस्याओं को बढ़ा सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि धूम्रपान पुरुषों और महिलाओं दोनों में सेक्स हार्मोन के स्तर को भी कम कर सकता है। यह संभवतः यौन इच्छा में कमी का कारण भी बन सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed