फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह-सुबह नहीं करते हैं ये काम तो मंडरा रहा है डायबिटीज का खतरा, इस गलती से आपको भी हो सकती है शूगर

Wed, 06 Mar 2019 12:05 AM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Wed, 06 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
skipping breakfast is the main reason of diabetes or fat
breakfast - फोटो : social media

अगर आप सोचते हैं कि सुबह का ब्रेकफास्ट न करके आप अपना वजन कम कर लेगें और आपका कैलरी बर्न हो जाएगी तो आपका आप गलत दिशा में सोच रहे हैं। दरअसल, ब्रेकफास्ट ना करने से आपका वजन कम होने की बजाय बढ़ सकता है। यही नहीं डाइबटीज होने का खतरा दोगुना बढ़ जाएगा। ऐसे में आप कोशिश करें कि ब्रेकफास्ट करने की आदत डालें। आइए जानते हैं सुबह का नाश्ता नहीं करने पर आप किन बीमारियों को बुलावा दे रहे हैं।

skipping breakfast is the main reason of diabetes or fat
breakfast - फोटो : social media

हाल ही में हुए एक रिसर्च में इस बात की जानकारी दी गई है कि ऐसे लोग जो सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं, उनको टाइप 2 डाइबटीज होने का खतरा 33 प्रतिशत अधिक होता है। ऐसे लोग जो सप्ताह में दो दिन ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं, उनके अंदर डाइबटीज होने का खतरा 55 प्रतिशत अधिक होता है। करीब एक लाख लोगों के जांच करके डाटा इकट्टा करने के बाद इस बात का खुलासा हुआ है। 

skipping breakfast is the main reason of diabetes or fat
Fat person - फोटो : social media

दरअसल, जो लोग सुबह नाश्ता नहीं करते हैं, उनके शरीर के अंदर इंसुलिन का रेसिस्टेंस बढ़ जाता है, जिससे मेटाबोलिज्म सिस्टम पर दबाव बढ़ने लगता है, जिसके बाद आपके शरीर के अंदर डाइबटीज के लक्षण दिखने लगते हैं। इसी तरह जो लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं, उसके बाद जो खाना खाते हैं उससे उनके शरीर का वजन और भी ज्यादा बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
skipping breakfast is the main reason of diabetes or fat
angry woman - फोटो : social media

सुबह के ब्रेकफास्ट में आप फैट और कार्बोहाइड्रेट लेने की बजाय प्रोटीन की ज्यादा मात्रा में लें। ऐसा करने से आप पूरे दिन चार्ज रहेंगे। आपके शरीर में पूरे दिन एनर्जी नजर आएगी। ऐसा ही नहीं जो लोग ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं वे स्ट्रेस में आ जाते हैैं और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करते हैं और लोगों से गलत व्यवहार करने लगते हैं। 

विज्ञापन
skipping breakfast is the main reason of diabetes or fat
family breakfast - फोटो : social media

सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि पूरी दुनिया में 30 प्रतिशत लोग एेसे हैं जो सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं। भारत में ज्यादातर यह देखा जा रहा है लोगों का ब्रेकफास्ट न करना उनके लाइफ का हिस्सा होते जा रहा है। एक्सपर्ट की मानें तो हेल्दी रहने के लिए ब्रेकफास्ट करना बहुत जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed