फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: सुबह की यह एक गलती पूरे सेहत के लिए बहुत हानिकारक, हृदय रोगों-डायबिटीज का बढ़ सकता है जोखिम

Tue, 30 May 2023 10:11 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 30 May 2023 10:11 AM IST
विज्ञापन
skipping breakfast affects on body, why breakfast is important to manage diabetes and blood pressure
सुबह की आदतों पर दें ध्यान - फोटो : iStock

हमारे शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए नियमित रूप से पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है। आहार की पौष्टिकता के साथ समय पर भोजन करना भी आवश्यक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ज्यादातर लोगों में आहार से संबंधित एक समस्या देखी जा रही है वह है- सुबह नाश्ता न करना। यह एक गलत आदत आपमें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। सुबह नाश्ता न करने वाले लोगों में  हृदय रोगों से लेकर,  टाइप-2 डायबिटीज जैसी गंभीर समस्याओं के विकसित होने की आशंका जताई गई है।



आहार विशेषज्ञ कहते हैं, हमारे दिन के पूरे भोजन में सुबह का नाश्ता सबसे महत्वपूर्ण होता है। रात के 6-8 घंटे पेट खाली होने के बाद शरीर को ऊर्जा के लिए पौष्टिक आहार की जरूरत होती है। यह मेटाबॉलिक प्रक्रियाओं के लिए भी आवश्यक है। नाश्ता न कर पाने की आदत आपके लिए कई प्रकार की समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। 

आइए इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानते हैं।

skipping breakfast affects on body, why breakfast is important to manage diabetes and blood pressure
सुबह जरूर करें पौष्टिक नाश्ता - फोटो : istock

सुबह का नाश्ता क्यों जरूरी है?

कई अध्ययनों से पता चलता है कि सुबह भरपेट पौष्टिक नाश्ता करने वाले लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि ऐसे लोगों में अधिक वजन/मोटापे की आशंका कम होने के साथ कई क्रोनिक बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

रिपोर्ट में प्रमुख आहार विशेषज्ञ मैरी साबत कहती हैं, यदि आप नाश्ता छोड़ देते हैं, तो यह आदत दूसरे मील में अधिक खाने की संभावना बढ़ाने वाली हो सकती है, जिससे शरीर में अतिरिक्त कैलोरी की आवश्यकता हो सकती है। इस आदत के कारण इंसुलिन स्पाइक्स भी हो सकता है जिससे डायबिटीज और शरीर में फैट बढ़ने का जोखिम रहता है। 

skipping breakfast affects on body, why breakfast is important to manage diabetes and blood pressure
हार्ट को स्वस्थ रखने वाले आहार - फोटो : istock

हृदय रोगों की समस्याएं

जामा जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं, उनमें अन्य लोगों की तुलना में दिल का दौरा पड़ने की आशंका लगभग 27% अधिक होती है। शोध का नेतृत्व करने वाली डॉ. लिआ काहिल बताती हैं कि जोखिम की दर इतनी चिंताजनक नहीं है, लेकिन वह इस तथ्य का भी समर्थन करती हैं कि स्वस्थ नाश्ता करने से वास्तव में दिल के दौरे का खतरा कम हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
skipping breakfast affects on body, why breakfast is important to manage diabetes and blood pressure
डायबिटीज को कंट्रोल करने वाले आहार - फोटो : iStock

टाइप-2 डायबिटीज का खतरा

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ ने एक अध्ययन किया जिसका उद्देश्य खाने की आदतों और स्वास्थ्य के बीच संबंध को समझना था। करीब छह साल तक चले इस शोध में 46,289 महिलाओं ने हिस्सा लिया। अध्ययन के परिणाम आश्चर्यजनक थे। परिणाम के अनुसार, जिन महिलाओं को नाश्ता नहीं करने की आदत थी, उनमें टाइप-2 मधुमेह होने का खतरा उन महिलाओं की तुलना में अधिक था, जो रोजाना नाश्ता करती थीं। इंसुलिन स्पाइक और अधिक वजन को इसका कारण माना गया।

विज्ञापन
skipping breakfast affects on body, why breakfast is important to manage diabetes and blood pressure
सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी - फोटो : iStock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

आहार विशेषज्ञों का कहना है, सुबह के नाश्ते को 'दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन' कहा जाता है। यह आपके ऊर्जा स्तर और सतर्कता को बढ़ावा देने के साथ आपके ग्लूकोज की आपूर्ति की भरपाई करता है, साथ ही बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करता है। सुबह का नाश्ता पौष्टिक और स्वस्थ होना चाहिए, इसमें फलों-सलाद, दूध जैसी चीजों को शामिल करें जिससे शरीर के लिए आवश्यक तत्वों की पूर्ति की जा सके।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed