फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्भवती महिलाएं जरूर पढ़ लें ये अहम खबर, उनके बेहद काम आएंगे टिप्स

Sun, 12 May 2019 02:03 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 12 May 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
Skin problems during pregnancy and their solutions
pregnant

प्रेग्नेंसी में महिलाओं के शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। आपने ध्यान दिया होगा प्रेगनेंसी में महिलाओं की स्किन पर अलग ही ग्लो नजर आता है, वहीं कुछ महिलाओं की स्किन पर मुहांसे हो जाते हैं। ऐसा हार्मोन्स के स्तर में होने वाले बदलावों की वजह से होता है। वहीं कुछ महिलाओं में स्किन और बालों से जुड़ी ये परेशानियां स्ट्रेस और टेंशन लेने के कारण भी होती हैं। प्रेगनेंसी में एक चीज जो सबसे ज्यादा जरूरी है वो यह कि आप जितना हो सके खुद को रिलेक्स रखें।

Skin problems during pregnancy and their solutions
hair fall

हेयर फॉल 
प्रेग्नेंसी के दौरान फल एवं सब्जियों का सेवन करने से हेयर फॉल की समस्या से बचा जा सकता है। अपनी डाइट में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी और विटामिन ई युक्त पदार्थों को शामिल करें। इससे भी आपको फायदा पहुंचेगा। साथ ही बालों की अच्छे तेल से मालिश करें। हो सके तो मालिश के लिए गुनगुने तेल का इस्तेमाल करें।

Skin problems during pregnancy and their solutions
acne treatment

मुहांसे 
प्रेगनेंसी में जो महिलाएं खाती हैं उसका सीधा असर शरीर और बेबी पर ही नहीं पड़ता बल्कि त्वचा और बालों पर भी पड़ता है। ऐसे में डाइट में हरी सब्जियां, दाल और नट्स को शामिल करें। इसके साथ ही मुंहासों को हाथ से न फोड़ें। इससे चेहरे पर निशान रह सकते हैं। किसी भी तरह की क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डाक्टर से जरूर संपर्क करें। चेहरे को साफ करने के लिए ऑयल फ्री और अल्कोहल फ्री क्लींजर का ही इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin problems during pregnancy and their solutions
itching

खुजली 
प्रेग्नेंसी में त्वचा कि संवेदनशीलता बढ़ जाती है, जिस वजह से जितना हो सके सुगंध वाले उत्पादों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। स्किन की सफाई के लिए सौम्य व पी एच संतुलित बॉडी वॉश का इस्तेमाल करें। दिनभर में आठ से दस गिलास पानी पिएं, जिससे त्वचा में नमी बनी रहे। तेज धूप में न निकलें।

विज्ञापन
Skin problems during pregnancy and their solutions
stretch marks
स्ट्रेच मार्क्स 
स्किन में आए खिंचाव के कारण ज्यादातर महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। इनसे बचने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, जिससे मसल्स टोन बनी रहेंगी और स्ट्रेच मार्क्स का खतरा काफी हद तक कम होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed