फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना अलर्ट: नाक और गले के अलावा इस अंगों पर भी देखे जा सकते हैं लक्षण, विशेषज्ञों ने किया सावधान

Sat, 01 Jan 2022 05:52 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Jan 2022 05:52 PM IST
विज्ञापन
skin itching symptoms of covid 19, new omicron symptoms in india
कोरोना के लक्षणों के बारे में जानिए - फोटो : iStock

दुनियाभर में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना का यह नया वैरिएंट काफी तेजी से पैर पसार रहा है, अब तक इससे संक्रमित 1431 लोगों की पहचान की जा चुकी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों को आशंका है कि जिस गति से ओमिक्रॉन के मामले सामने आ रहे हैं, यह देश में तीसरी लहर का कारण बन भी सकता है। इससे बचाव के लिए सभी लोगों को नियमित रूप से कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहना चाहिए।



विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना के इस नए वैरिएंट को लेकर चिंता जताते हुए बताया कि यह "बहुत अधिक" जोखिम पैदा कर सकता है। इसके संक्रमण के कारण स्वास्थ्य प्रणालियों पर बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए इसके प्रसार को काबू करने के लिए लोगों को बचाव के सभी आवश्यक उपाय करते रहने चाहिए। कोरोना की दहशत के बीच सुरक्षित और सतर्क रहना भी हमारी जिम्मेदारी है, इसके लक्षणों को ध्यान में रखना हम सभी के लिए आवश्यक है। वैज्ञानिकों ने हालिया रिपोर्ट में नाक और गले से संबंधित लक्षणों के अलावा एक और लक्षण के बारे में लोगों को अलर्ट किया है।

skin itching symptoms of covid 19, new omicron symptoms in india
कोविड संक्रमण के बढ़ते केस - फोटो : iStock

क्या कहता है विश्व स्वास्थ्य संगठन?
दुनियाभर में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट जंगल की आग की तरह फैल रहा है। रोजाना बढ़ते मामले चिंता बढ़ रहे है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों को कहना है कि संक्रमण के ज्यादा मामलों के लक्षण डेल्टा की तुलना में हल्के हैं, पर इसका मतलब यह नहीं है कि इसे गंभीरता से न लिया जाए। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि जिस तेजी से यह नया वैरिएंट फैल रहा है, उसने दुनियाभर के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को चिंतित कर दिया है, इसलिए हमें इसके प्रसार को रोकने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

skin itching symptoms of covid 19, new omicron symptoms in india
कोरोना के लक्षण क्या होते हैं? - फोटो : iStock

कोरोना के लक्षण
ओमिक्रॉन के बारे में अब तक किए गए अध्ययनों में वैज्ञानिकों ने पाया कि इसके कुछ लक्षण डेल्टा वैरिएंट से मिलते-जुलते हो सकते हैं, जबकि इस वैरिएंट में कुछ अलग लक्षणों के बारे में भी पता चला है। यूके के 'जो कोविड स्टडी' ऐप के अनुसार, इस बार संक्रमण में कुछ लक्षण अलग देखे जा रहे हैं। 

  • हल्का बुखार
  • गले में खराश या खरोंच जैसा दर्द
  • नाक बहना, छींक-खांसी आना
  • शरीर में बहुत दर्द और थकान
  • रात में बहुत पसीना आना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
skin itching symptoms of covid 19, new omicron symptoms in india
त्वचा पर चकत्ते - फोटो : iStock

त्वचा पर भी हो सकते हैं इसके लक्षण
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सामान्य लक्षणों के अलावा ओमिक्रॉन के लक्षण त्वचा पर भी दिखाई दे सकते हैं। कुछ संक्रमितों में त्वचा पर दाने और चकत्तों देखे जा रहे हैं। अध्ययनों से पता चला है कि यह लक्षण सार्स-सीओवी-2 वायरस से उत्पन्न सूजन का संकेत हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि कोविड-19 के कारण हाथ और पैर की उंगलियों में भी लक्षण दिख सकते हैं। इससे उंगलियों पर लाल और बैंगनी रंग के धब्बे हो सकते हैं, जिससे दर्द और खुजली की भी समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
skin itching symptoms of covid 19, new omicron symptoms in india
कोरोना की जांच जरूरी - फोटो : पीटीआई

लक्षण दिखें तो क्या करें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, यदि आपमें कोविड-19 या नए ओमिक्रॉन वैरिएंट से जुड़े कोई भी लक्षण देखते हैं, तो खुद को तुरंत आइसोलेट कर लें और टेस्ट कराएं। यदि टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आ भी जाती है तो घबराएं नहीं, नियमित रूप से अपने लक्षणों की निगरानी करते रहें और डॉक्टर द्वारा सुझाए उपायों का पालन करते रहें। यदि संक्रमण के लक्षण बढ़ते हुए दिख रहे हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed