फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: इन तीन 'F' को ध्यान रखकर कब्ज और पाचन की समस्याओं से पा सकते हैं राहत, जानिए विस्तार से

Sat, 01 Jan 2022 03:49 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Jan 2022 03:49 PM IST
विज्ञापन
how to get rid of constipation and bloating, expert advice  three f to follow
कब्ज और पाचन की समस्या - फोटो : pixabay

जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के कारण लोगों में पाचन संबंधी समस्याओं के मामले तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पाचन के खराब होने का असर संपूर्ण स्वास्थ्य और फिटनेस को प्रभावित कर सकता है, ऐसे में सभी लोगों को इस बारे में विशेष अलर्ट रहने की आवश्यकता होती है। क्या आपको भी अक्सर कब्ज, पेट की खराबी या पेट फूलने की समस्या बनी रहती है? अगर हां तो इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।



डॉक्टर्स के मुताबिक कब्ज और पेट की समस्याओं के कई कारण हो सकते हैं। इसमें अस्वास्थ्यकारी आहार, शारीरिक निष्क्रियता, जीवनशैली की गड़बड़ी और कुछ प्रकार के दवाओं के दुष्प्रभाव को प्रमुख कारण माना जाता है। कब्ज के कारण संपूर्ण स्वास्थ्य और दैनिक गतिविधि प्रभावित तो होती ही है, इसके दीर्घकालिक प्रभाव भी हो सकते हैं, जिसके बारे में लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है। आइए आगे की स्लाइडों में स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए उपायों के बारे में जानते हैं। 

how to get rid of constipation and bloating, expert advice  three f to follow
कब्ज को कैसे ठीक करें? - फोटो : iStock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
कब्ज और पेट फूलने की समस्याओं से राहत के लिए इंग्लिश टेलिविजन विशेषज्ञ डॉ जो विलियम्स बताती हैं, जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं बनी रहती हैं उनको अपने जीवनशैली को ठीक कर लेने की आवश्यकता है। उन चीजों का सेवन न करें जो पाचन स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा तीन 'एफ' का पालन करके न सिर्फ पाचन को ठीक रखा जा सकता है साथ ही यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हो सकते हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।

how to get rid of constipation and bloating, expert advice  three f to follow
जूस औऱ तरल पदार्थों का करें सेवन - फोटो : iStock

पहला F- फ्ल्यूड (तरल पदार्थ)
डॉ जो विलियम्स बताती हैं, पाचन को ठीक रखने और कब्ज की समस्या से बचाव के लिए दिनभर अधिक से अधिक मात्रा में पानी और तरल पदार्थ का सेवन करते रहें। अपर्याप्त तरल पदार्थ और पानी के कम सेवन से कब्ज हो सकता है। इसके साथ ही शरीर में तरल पदार्थ की कमी आंतों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकती है, जिसके कारण पाचन खराब हो सकता है। दिनभर पानी, फलों-सब्जियों के जूस आदि के माध्यम से तरल पदार्थों की आवश्यक मात्रा की पूर्ति करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to get rid of constipation and bloating, expert advice  three f to follow
फाइबर वाले आहार हैं फायदेमंद - फोटो : istock

दूसरा F- फाइबर
पाचन को स्वस्थ रखने के लिए आहार में फाइबर की मात्रा को बढ़ाना भी बहुत आवश्यक माना जाता है। स्वस्थ पाचन और आंतों के स्वास्थ्य को भी ठीक रखने के लिए यह पोषक तत्व आवश्यक है। इसके अलावा फाइबर वाले आहार मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ कब्ज को दूर करने में भी सहायक माने जाते हैं। आहार के माध्यम से इसका सेवन सुनिश्चिचत करें।

विज्ञापन
how to get rid of constipation and bloating, expert advice  three f to follow
कब्ज की समस्या - फोटो : pixabay

तीसरा F- फिटनेस
पाचन स्वास्थ्य के लिए तीसरे एफ का मतलब फिटनेस यानि कि पर्याप्त मात्रा में शारीरिक गतिविधि से है। शरीर के सक्रिय न रहने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है, जिससे कब्ज, गैस और पेट में सूजन हो सकती है। नियमित रूप से योग और व्यायाम को पालन में लाकर पाचन को सुधारने के साथ शरीर के लिए कई अन्य स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed