फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: शीर्षासन योग के हैं ये अद्भुत स्वास्थ्य लाभ, अध्ययनों में भी हो चुकी है पुष्टि

Tue, 01 Mar 2022 12:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 01 Mar 2022 12:11 PM IST
विज्ञापन
Sirsasana yoga benifits, yoga for good blood circulation in head
शीर्षासन योग के होने वाले फायदे - फोटो : istock

शीर्षासन योग के अभ्यास को स्वास्थ्य विशेषज्ञ सेहत के लिए विशेष रूप से लाभदायक मानते हैं। सिर के सहारे खड़े होने वाले इस योग के अभ्यास को  शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाला माना जाता है। यह हठ योग में मुख्य आसनों में से एक है और इसे "आसनों का राजा" भी कहा जाता है। इसका शारीरिक प्रभाव पूरे शरीर में महसूस किया जा सकता है। शीर्षासन योग सिर, गर्दन, कंधों, शिराओं, रक्त वाहिकाओं में रक्त के संचार को बढ़ावा देता है, इसके अलावा शरीर के संतुलन को बेहतर बनाए रखने के लिए भी इस योग का अभ्यास करना लाभकारी माना जाता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शीर्षासन का अभ्यास किसी अनुभवी और पेशेवर योग विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में किया जाना चाहिए, क्योंकि इसका गलत ढंग से अभ्यास गर्दन या सिर में चोट का कारण बन सकता है। अध्ययनों में शीर्षासन योग को शारीरिक और मानसिक कई तरह से बेहद लाभदायक बताया गया है। आइए आगे की स्लाइडों में इस योग से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

Sirsasana yoga benifits, yoga for good blood circulation in head
शीर्षासन योग शरीर के लिए फायदेमंद - फोटो : istock

शीर्षासन योग का अभ्यास कैसे करें?
योग विशेषज्ञों के मुताबिक शीर्षासन योग का अभ्यास बड़े ही सावधानी से किया जाना चाहिए। इस योग का अभ्यास जितना लाभदायक है, गलत तरीके से करने से इससे गंभीर चोट लगने का भी खतरा होता है। शीर्षासन योग करने के लिए सबसे पहले मैट पर बैठ जाएं और आगे की ओर झुककर दोनों हाथों की कोहनियों को जमीन पर टिका दें। अब शरीर का बैलेंस बनाते हुए सिर के सहार उल्टे खड़े होने की कोशिश करें। कुछ समय तक इसी अवस्था में रहे और फिर वापस शुरुआती स्थित में आएं। 

Sirsasana yoga benifits, yoga for good blood circulation in head
शीर्षासन के शारीरिक-मानसिक लाभ - फोटो : iStock

शीर्षासन योग करने के क्या लाभ हैं?
योग विशेषज्ञों के मुताबिक शीर्षासन योग का सही ढंग से नियमित अभ्यास किया जाए तो यह कई समस्याओं में राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

  • गर्दन और कंधे, पेट और रीढ़ की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
  • सिरदर्द, विशेषकर माइग्रेन से राहत दिलाता है।
  • चक्कर आने का इलाज करने में मदद करता है।
  • गुर्दे, लिवर, पेट, आंत और प्रजनन प्रणाली से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
  • खोपड़ी में रक्त का संचार बढ़ाता है। इससे बालों के झड़ने, बालों के सफेद होने और गंजापन को रोकने में मदद मिल सकती है।
  • पिट्यूटरी ग्रंथि के कामकाज में मदद करता है, जो सभी अंतःस्रावी ग्रंथियों के कामकाज को बढ़ावा देता है।
  • सिर में रक्त का संचार बढ़ने से मस्तिष्क स्वस्थ रहता है और इसके कार्यों को आसान बनाता है।



------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed