मानव शरीर की संरचना जितनी जटिल है, उतनी ही जटिल इसकी समस्याएं भी हैं। शरीर के बहुत सारे अंग इतने संवेदनशील होते हैं, जिनके लिए जरा सी लापरवाही बड़ी समस्या बन जाती है। उदाहरण के तौर पर बहुत सारे लोग जरा सी धूल बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और उन्हें सर्दी, एलर्जी जैसी बीमारी हो जाती है। ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जो अक्सर शरीर की कुछ बीमारियों को अनदेखा करते हैं। खासकर यौन समस्याओं को लेकर लोग खुल कर बात तक नहीं करना चाहते। न केवल महिलाएं, बल्कि पुरुष भी इन समस्याओं में डॉक्टर के पास नहीं जाना चाहते। विशेषज्ञों के मुताबिक, यौन समस्याओं को छिपाना नहीं चाहिए, बल्कि इनपर खुल कर बात होनी चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अन्यथा कुछ समय के बाद यह बड़ी समस्या बन सकती है।
{"_id":"5edbc71a9b93393f3c3b29e3","slug":"signs-and-symptoms-of-peyronie-s-disease-prevention-treatment-and-risk-factors-may-destroys-yourn-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यौन संबंधी इस बीमारी को नजरअंदाज न करें पुरुष, लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से मिलें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
यौन संबंधी इस बीमारी को नजरअंदाज न करें पुरुष, लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से मिलें
Sat, 06 Jun 2020 10:18 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
यौन समस्याओं को छिपाना नहीं चाहिए
- फोटो : Pixabay
Relationship
- फोटो : Pixabay
- पुरुषों में होने वाले यौन समस्याओं में से एक है, लिंग(Penis) का टेढ़ापन (peyronie's disease)। लिंग के ऊतकों में क्षति के कारण यह स्थिति पैदा होती है। इस समस्या से ग्रसित पुरुषों के लिंग में तनाव आने के दौरान काफी दर्द होता है। इस समस्या में पुरुषों के लिए यौन संबंध बनाना भी मुश्किल हो जाता है।
यौन समस्या के कारण शादीशुदा जिंदगी प्रभावित होती है
- फोटो : Pixabay
- लिंग में टेढ़ेपन की समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए। इसकी शुरुआत लिंग में कहीं गांठ का अनुभव होने और दर्द के साथ होती है। खासकर लिंग में तनाव आने के दौरान इस स्थिति का अनुभव होता है। इस समस्या के लक्षण दिखने पर जरा भी नजरअंदाज किया जाना भविष्य में भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुषों को होने वाली ऐसी समस्या में अक्सर इस तरह के लक्षण देखे जाते हैं:
- लिंग का ऊपर या नीचे की ओर मुड़ जाना
- लिंग पर गांठ महसूस होना
- लिंग के ऊतकों में कड़ापन
- लिंग का आकार प्रभावित होना
- लिंग में तनाव के दौरान दर्द महसूस होना
विज्ञापन
यौन परेशानी (सांकेतिक तस्वीर)
उत्तेजना की स्थिति में होता है अनुभव
- इस समस्या से ग्रस्त पुरुषों का लिंग जब सामान्य स्थिति में होता है, तो हो सकता है कि किसी प्रकार के लक्षण न दिखाई दें। लेकिन लिंग के उत्तेजित होने की स्थिति में लक्षण दिखने लगते हैं। लिंग में तनाव आने के बाद यह किसी ओर मुड़ जाता है। इसमें दर्द भी महसूस होता है। समय के साथ दर्द तो कम होने लगता है, लेकिन लिंग में टेढ़ेपन की समस्या रह ही जाती है।