फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: किडनी में पथरी होने के ये हैं दो मुख्य कारण, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Thu, 22 Apr 2021 03:21 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 22 Apr 2021 03:21 AM IST
विज्ञापन
Signs and Symptoms of Kidney Stones causes in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


किडनी में पथरी एक गंभीर और दर्दनाक बीमारी है, जिसमें कभी-कभी लोगों को असहनीय दर्द का भी सामना करना पड़ता है। यह एक आम समस्या है, जिसके बारे में आपने भी सुना ही होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर किडनी में पथरी क्यों होती है, इसके लक्षण क्या हैं? दरअसल, किडनी में पथरी होने पर हमारा शरीर कई तरह के संकेत देता है। अगर समय रहते इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए और किसी अच्छे डॉक्टर से इसका इलाज कराया जाए, तो लोगों को असहनीय दर्द का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

Signs and Symptoms of Kidney Stones causes in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

किसे कहते हैं किडनी की पथरी? 

  • दरअसल, पथरी नमक और खनिजों का संग्रह होता है जो ज्यादातर कैल्शियम और यूरिक एसिड से बना होता है। जब हमारे शरीर के कुछ खनिज मूत्र में जमा हो जाते हैं तो किडनी के अंदर पथरी का रूप लेने लगते हैं, जिसे किडनी की पथरी कहा जाता है। 
Signs and Symptoms of Kidney Stones causes in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • किडनी में बनने वाली पथरी अलग-अलग आकार की होती है। जब ये पथरी बड़ी हो जाती है, तब लोगों को काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। इन पथरियों को ऑपरेशन के जरिए निकाला जाता है। आजकल लेजर ऑपरेशन चलन में है। इस पद्धत्ति में ऑपरेशन बिना चीर-फाड़ के संभव होते हैं। यह काफी सुविधाजनक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Signs and Symptoms of Kidney Stones causes in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

किडनी में पथरी के क्या कारण होते हैं? 

  • बताया जाता है कि किडनी में पथरी होने के दो मुख्य कारण मोटापा और डिहाइड्रेशन होते हैं। जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो किडनी में पथरी बनने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, यह अन्य कई बीमारियों से भी बचा सकता है। 
विज्ञापन
Signs and Symptoms of Kidney Stones causes in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

किडनी में पथरी के लक्षण 

  • पेट के निचले हिस्से में दर्द  
  • बार-बार पेशाब करने जाने की इच्छा 
  • पेशाब से बदबू आना और और पेशाब का रंग गहरा हो जाना 
  • पेशाब करते वक्त जलन के साथ दर्द होना  
  • जी मिचलाना, उल्टी और बुखार 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed