{"_id":"60c9e5f98ebc3e2da20213ce","slug":"signs-and-symptoms-of-benign-tumor-do-not-ignore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिनाइन ट्यूमर: कैंसर की तरह खतरनाक है यह बीमारी, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बिनाइन ट्यूमर: कैंसर की तरह खतरनाक है यह बीमारी, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एम डी
बिनाइन ट्यूमर के बारे में जानने से पहले ये जान लेते हैं कि आखिर ट्यूमर होता क्या है? दरअसल, ट्यूमर असामान्य कोशिकाओं के समूह होते हैं, जो गांठ के रूप में विकसित होते हैं। ट्यूमर कैंसरयुक्त भी हो सकता है और नहीं भी। इसलिए कहा जा सकता है कि सभी प्रकार के ट्यूमर बेहद खतरनाक नहीं होते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि ट्यूमर दो प्रकार के होते हैं, एक मलिगनेंट ट्यूमर (कैंसरयुक्त ट्यूमर) और दूसरा बिनाइन ट्यूमर। बिनाइन ट्यूमर दरअसल कोशिकाओं का एक समूह है, जो अपनी उत्पत्ति की जगह से आगे नहीं फैलता है, जबकि मलिगनेंट ट्यूमर में तेज गति से वृद्धि होती है और उसके शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैलने का खतरा बहुत अधिक होता है। चूंकि बिनाइन ट्यूमर का असर शरीर के दूसरे अंगों पर नहीं पड़ता है, लेकिन इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह खतरनाक भी हो सकती है। आइए जानते हैं बिनाइन ट्यूमर के कारण और लक्षणों के बारे में...
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बिनाइन ट्यूमर के कारण
वैसे तो बिनाइन ट्यूमर के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन कहा जाता है कि जिस तरह से शरीर में कैंसर कोशिकाओं का निर्माण होता है, ठीक वैसे ही बिनाइन ट्यूमर का भी होता है। इसकी कुछ प्रमुख वजहें जो मानी जाती हैं, वो इस प्रकार हैं:
संक्रमण
सूजन
शरीर के किसी अंग में चोट
तनाव
रेडिएशन आदि के संपर्क में आने से
आनुवंशिक कारण
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बिनाइन ट्यूमर के लक्षण
विशेषज्ञ कहते हैं सभी तरह के ट्यूमर के लक्षण दिखाई नहीं देते, लेकिन कुछ मामलों में जांच से इनका पता चल जाता है। इसके कुछ संभावित लक्षण इस प्रकार हैं:
सिर दर्द
बेचैनी
ठंड लगना
बुखार
नजर में दिक्कत
रात में सोते समय पसीना आना
भूख न लगना
वजन कम होना
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
बिनाइन ट्यूमर का पता कैसे चलता है?
शरीर में बिनाइन ट्यूमर का पता लगाने के लिए डॉक्टर कुछ जांच कराने को कह सकते हैं। इसमें एक्स-रे, सीटी स्कैन, एमआरआई स्कैन और मैमोग्राम्स शामिल हैं। इस ट्यूमर का उपचार सर्जरी के माध्यम से किया जा सकता है। डॉक्टर सर्जरी के माध्यम से आसपास के अंगों को बिना नुकसान पहुंचाए ट्यूमर को काटकर निकाल देते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
शरीर में कहां-कहां हो सकता है बिनाइन ट्यूमर?
विशेषज्ञ कहते हैं कि बिनाइन ट्यूमर शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। इसमें मस्तिष्क, गर्दन, नाक, पेट, फेफड़े और ब्रेस्ट प्रमुख रूप से शामिल हैं। अगर आप शरीर के किसी हिस्से में असहज महसूस करते हैं तो आपको डॉक्टर से जरूर जांच करवानी चाहिए, क्योंकि वह बिनाइन ट्यूमर भी हो सकता है।
नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।