{"_id":"60c9e4c98ebc3e32a7166646","slug":"health-update-excessive-consumption-of-lemon-water-can-give-harm-instead-of-benefit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: नींबू पानी का अधिक सेवन फायदे की जगह दे सकता है नुकसान, हो सकती हैं ये दिक्कतें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अलर्ट: नींबू पानी का अधिक सेवन फायदे की जगह दे सकता है नुकसान, हो सकती हैं ये दिक्कतें
गर्मी का मौसम आते ही आलस, पसीना आना, थकावट होने जैसी कई दिक्कतें सामने आने लगती हैं। ऐसे में लोग खुद को तरोताजा रखने के लिए कई उपाय करते हैं। वहीं, कई लोग तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए ठंडा नींबू का पानी पीते हैं। जहां एक तरफ गर्मियों में नींबू का पानी व्यक्ति को राहत देने का काम करता है, तो वहीं दूसरी तरफ नींबू का पानी शरीर को कई लाभ देने का काम भी करता है। जबकि, कोरोना काल में तो नींबू का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ गया, क्योंकि नींबू इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार माना जाता है। पानी में नींबू मिलाकर सेवन करने से पोटेशियम, फाइबर और विटामिन-सी व्यक्ति के शरीर को मिलते हैं, शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू का अत्यधिक सेवन व्यक्ति को फायदे की जगह पर नुकसान पहुंचा सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इससे क्या-क्या नुकसान पहुंच सकते हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पेट खराब हो सकता है
जब हम ज्यादा या भारी खाना खा लेते हैं, तो ऐसे में कई लोग नींबू के रस का सेवन कर लेते हैं। ऐसा करने से एसिड पाचन में मदद मिलती है। लेकिन कई बार पेट में ज्यादा एसिड होने के कारण व्यक्ति का पेट भी खराब हो सकता है। इसलिए हम ऐसा कर सकते हैं कि नींबू को अपने खाने में मिलाकर खा सकते हैं, ताकि हमें दिक्कत न हो।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
दांतों में परेशानी
हमारे सफेद और स्वस्थ दांतों के लिए नींबू पानी का ज्यादा सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। कई अध्ययन बताते हैं कि नींबू पानी का ज्यादा सेवन करने से दांतों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नींबू में सिट्रस एसिड होता है, जिसका दांतों में ज्यादा संपर्क होने से दांत संवदेनशील हो जाते हैं। इसलिए नींबू पानी को स्ट्रॉ यानी पाइप की मदद से पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खून में आयरन की अधिकता नुकसानदेह
नींबू में विटामिन-सी काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। वहीं, जब हम नींबू का सेवन करते हैं, तो विटामिन-सी हमारे शरीर में आयरन के अवशोषण की क्रिया को प्रोत्साहित करता है। शरीर में विटामिन-सी की अधिकता खतरनाक साबित हो सकती है। साथ ही ये शरीर के आंतरकि अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए नींबू का अधिक सेवन करने से हमें बचना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है
नींबू पानी पीने से कई बार पेशाब आने की दिक्कत हो जाती है, जिसकी वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है जब नींबू पानी का सेवन करने से बार-बार पेशाब करते हैं, तो ऐसे में शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स और सोडियम जैसे तत्व भी बाहर निकल जाते हैं। वहीं, इनके ज्यादा निष्कासन से व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है।
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।