फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत का रखें ख्याल: विटामिन-सी का अधिक सेवन करने वाले सावधान, हो सकती है ये गंभीर समस्या

Thu, 15 Jul 2021 11:06 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 15 Jul 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
Side effects of taking too much vitamin C excessive use problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik


डॉ. परवेश मलिक 
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)


विटामिन-सी हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है। ये शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाकर अनेक रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि विटामिन-सी शरीर में एंटीऑक्सीडेंट के कार्य को बढ़ाने वाला एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो फ्री रेडिकल्स (मुक्त कण) से होने वाले नुकसान को कम करता है। चूंकि यह विटामिन शरीर में अपने आप नहीं बन पाता है, इसलिए आहार के जरिये शरीर में इसकी पूर्ति की जाती है। वैसे तो विटामिन-सी के अनेक फायदे होते हैं और ये शरीर के सामान्य कार्यों में भी मदद करता है, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि इस विटामिन का अधिक सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है और ये नुकसान विटामिन-सी की गोलियों के अधिक सेवन से हो सकता है। आइए जानते हैं इससे होने वाले नुकसान के बारे में... 
Side effects of taking too much vitamin C excessive use problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अधिक मात्रा में विटामिन-सी लेने से नुकसान 

  • किसी भी चीज का सेवन उचित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन नुकसानदायक ही होता है। विटामिन-सी के साथ भी ऐसा ही है। विशेषज्ञ बताते हैं कि इस विटामिन को अधिक मात्रा में लेने से पेट खराब, डायरिया और किडनी में पथरी की समस्या हो सकती है। इसमें पेट खराब और डायरिया की समस्या तो आम हैं, लेकिन किडनी में पथरी की समस्या गंभीर है, जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 
Side effects of taking too much vitamin C excessive use problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अधिक मात्रा में विटामिन-सी लेने से इंसोमेनिया (अनिद्रा) और सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा रात में सोते समय बेचैनी भी बढ़ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि रात में सोने से पहले विटामिन-सी की गोलियां न खाएं और सबसे जरूरी तो ये है कि आप ऐसी चीजों का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Side effects of taking too much vitamin C excessive use problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कम मात्रा में विटामिन-सी लेने से क्या नुकसान? 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि शरीर में विटामिन-सी की कमी से कई नुकसान हो सकते हैं, जिसमें मोतियाबिंद, कान और नाक से संबंधित बीमारी, हड्डियों का कमजोर होना, मुंह से बदबू आना, जोड़ों में दर्द, फेफड़े में कमजोरी, अल्सर और पाचन क्रिया से संबंधित समस्याएं शामिल हैं। 
विज्ञापन
Side effects of taking too much vitamin C excessive use problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विटामिन-सी कैसे लेना ठीक? 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि विटामिन-सी की गोलियां लेने की बजाय आप आहार के माध्यम से इसे लें। खट्टे फल इसका अच्छा स्रोत होते हैं। शरीर में विटामिन-सी की कमी पूरी करने के लिए आप आंवला, संतरा, अंगूर, नींबू के साथ ही टमाटर, अमरूद, सेब, केला, कटहल आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं। 

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed