Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेन हेल्थ: दिमाग को भी नुकसान पहुंचाता है जंक और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड, हो सकती हैं ये दिक्कतें

Tue, 03 Nov 2026 07:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 03 Nov 2026 07:44 PM IST
सार

पिज्जा, बर्गर और दूसरे अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा सेवन मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और मेटाबॉलिक समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है। शोध में इनके सेवन और कॉग्निटिव हेल्थ के बीच संबंध भी सामने आया है। दिमाग स्वस्थ रखने के लिए फल, सब्जियां, नट्स और साबुत अनाज खाएं।

विज्ञापन
Can Junk Food Affect Your Brain Protect Your Brain Why Healthy Eating Matters
जंक फूड्स बच्चों के लिए नुकसानदायक - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए दुनियाभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ सबसे पहले डाइट में सुधार करने की सलाह देते हैं। हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं उसका हमारी सेहत पर सीधा असर होता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हाल के वर्षों में तेजी से पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, चिप्स और कोल्ड ड्रिंक्स लोगों की डाइट का हिस्सा बन गए हैं। बच्चे हों या युवा, स्वाद के चक्कर में सभी इनका खूब सेवन करते हैं। लेकिन कई अध्ययन इस बात को लेकर अलर्ट करते रहे हैं कि ज्यादा जंक फूड्स खाना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए खतरे बढ़ाने वाला हो सकता है। ज्यादा जंक फूड्स खाने से सिर्फ वजन और पेट ही नहीं बढ़ता, बल्कि इससे डायबिटीज-हाई ब्लड प्रेशर की बीमारियों के साथ दिमाग की सेहत पर भी पड़ सकता है।

अगर आप भी अक्सर जंक फूड्स खाते हैं तो सावधान हो जाइए, आइए जान लेते हैं कि ये हमारी दिमागी सेहत के लिए किस तरह से नुकसानदायक हो सकता है?

Trending Videos
Can Junk Food Affect Your Brain Protect Your Brain Why Healthy Eating Matters
जंक फूड्स का सेहत पर असर - फोटो : Adobe Stock Photos

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, ज्यादा मात्रा में प्रोसेस्ड फूड, चीनी-नमक वाली चीजें खाने से मेटाबॉलिक और हृदय स्वास्थ्य पर असर हो सकता है। जंक फूड्स से ये दिक्कतें सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। 

जंक फूड दिमाग को कैसे प्रभावित करता है?

जंक और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड हाई कैलोरी वाले होने के साथ, इसमें नमक, चीनी, रिफाइंड कार्ब्स और सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक हो सकती है। जबकि इसमें फाइबर और जरूरी पोषक तत्व न के बराबर होते हैं। लंबे समय तक ऐसी डाइट लेने से मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस, हाई ब्लड प्रेशर और शरीर में सूजन का खतरा बढ़ सकता है। ये समस्याएं दिमाग की सेहत को भी प्रभावित कर सकती हैं।

Can Junk Food Affect Your Brain Protect Your Brain Why Healthy Eating Matters
ब्रेन हेल्थ कैसे सुधारें - फोटो : Amarujala.com/AI

याददाश्त और सोचने की क्षमता पर असर

साल 2024 में जर्नल न्यूरोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड के अधिक सेवन से वयस्कों में कॉग्निटिव इंपेयरमेंट और स्ट्रोक खतरे को बढ़ता देखा गया।  दिमाग पर जंक फूड के कई तरह से नुकसान हो सकते हैं। जंक फूड्स जैसे असंतुलित खानपान और लो न्यूट्रिशन वाली चीजों से ऊर्जा का स्तर प्रभावित हो सकता है, जिससे ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है।
 

  • ज्यादा चीनी और कैलोरी वाली डाइट मोटापा व इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ा सकती है, जो लंबे समय में ब्रेन हेल्थ को प्रभावित कर सकते हैं।
  • कुछ अध्ययनों में खराब खानपान से डिप्रेशन को लिंक पाया गया है।
  • असंतुलित डाइट से हृदय और रक्त वाहिकाओं की सेहत प्रभावित हो सकती है, जिसका असर दिमाग तक पहुंचने वाले रक्त प्रवाह पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Junk Food Affect Your Brain Protect Your Brain Why Healthy Eating Matters
डाइट में कैसे करें सुधार? - फोटो : Freepik.com

दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं?

मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान में सुधार करना सबसे जरूरी है।  डाइट में हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें, साबुत अनाज, बादाम, अखरोट और बीज शामिल करें। जंक फूड को रोजाना खाने से बचें। कोल्ड ड्रिंक्स भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है, इसका सेवन भी कम से कम करें।
 

  • ब्रेन हेल्थ के लिए संतुलित डाइट के साथ रोजाना शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद और तनाव से बचाव जरूरी है। 
  • धूम्रपान न करें और ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखें।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed