दिवाली की रौनक अभी पूरी तरह छाई भी नहीं है कि दिल्ली की हवा ने लोगों की चिंता बढ़ानी शुरू कर दी है। पिछले कई वर्षों से देखा जाता रहा है कि त्योहार से पहले ही राजधानी में वायु प्रदूषण का खतरा मंडराने लगा है। बदलता मौसम, तापमान में गिरावट के साथ हवा की धीमी रफ्तार और प्रदूषण फैलाने वाले कारक मिलकर दिल्ली-एनसीआर की हवा को जहरीला बना देते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिवाली के दौरान जलने वाले पटाखे और पड़ोसी राज्यों में पराली जलने से प्रदूषण का स्तर और भी बढ़ जाता है।
वायु प्रदूषण: दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा हो गई जहरीली, खराब होती एक्यूआई के बीच डॉक्टर का अलर्ट
Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवा तेजी से प्रदूषित हो रही है। राजधानी का एक्यूआई बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया है। पराली का धुआं, वाहनों का उत्सर्जन और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियां प्रदूषण बढ़ा रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
खराब होती एक्यूआई के बीच डॉक्टर का अलर्ट
#WATCH | Delhi: On air pollution, Chairman, Institute of Internal Medicine, Respiratory & Sleep Medicine, Medanta Gurugram, Dr Randeep Guleria, says, "The AQI has now reached the severe or very severe range, which is very troublesome and poses a major challenge, especially for people with chronic respiratory problems, chronic heart disease, young children, and the elderly. Every year, when the AQI hits the severe range, we see an increase in the number of patients coming to the emergency with breathing difficulties and coughs, many of whom have to be admitted to the ward or ICU...with the AQI being so bad, it affects not only those with chronic problems, but even normal people start experiencing chest tightness, breathlessness, watering of their eyes, and coughing. For individuals with COPD, asthma, and heart problems, their primary condition worsens because air pollution causes increased inflammation in the lungs and vessels, leading to a worsening of the underlying disease, a drop in oxygen saturation, and increased breathlessness.
डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अब गंभीर से बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और लोगों की सेहत के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।
इसका सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों को है, जिन्हें पहले से सांस या दिल की क्रॉनिक बीमारी है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को प्रदूषण के खतरों को लेकर और भी अलर्ट रहना जरूरी है। हर साल जब एक्यूआई गंभीर स्तर पर पहुंचता है, तो अस्पतालों के इमरजेंसी विभाग में सांस की परेशानी और लगातार खांसी की शिकायत वाले मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इनमें से कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ता है, जबकि कुछ की हालत इतनी गंभीर हो जाती है कि उन्हें आईसीयू तक की जरूरत हो सकती है।
He adds, "We look at both emissions and weather factors. The Indo-Gangetic Plain is a landlocked area where, in winter, cold air causes pollution to settle at ground level with low wind velocity, preventing it from moving away, unlike what might happen in coastal areas. Secondly, emissions increase due to factors like stubble burning, increased use of diesel, more vehicles on the road, and crackers...crop burning, crackers, diesel use in generators or other equipment, and construction all need to be looked at, and a multi-pronged approach is required to address all factors leading to high emission rates. Stopping crackers and decreasing crop burning would help in a big way."
He further adds, "...air pollution is a silent killer—it kills by worsening underlying diseases and other health problems...it decreases your lifespan and leads to stunted lung growth in children, with studies showing that children's lung functions get impaired if they are exposed to such high levels of poor quality air. To prevent and manage health risks in this situation, I suggest the following measures: take medications regularly: If you are on medication or inhalers, do not miss them, and consult your doctor if your breathlessness increases. Avoid going out: Stay indoors when the AQI is very bad. If you must go out, wear a mask—an N95 mask is the best. Go out only when the sun is out, and it is warm. Keep windows and doors closed. Use air purifiers. Avoid outdoor exercise."
बढ़ सकती है सांस और एलर्जी की दिक्कतें
डॉ. गुलेरिया बताते हैं कि जब हवा में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो इसका असर केवल पहले से बीमार लोगों पर ही नहीं पड़ता, बल्कि स्वस्थ लोग भी इसकी चपेट में आने लगते हैं। कई मामलों में बिल्कुल स्वस्थ लोगों में भी सीने में जकड़न, सांस फूलने, आंखों से पानी आने और खांसी जैसी परेशानियां होने लगती हैं।
आखिर दिल्ली में इतना प्रदूषण क्यों बढ़ रहा है?
डॉ. गुलेरिया कहते हैं,, वायु प्रदूषण बढ़ने के पीछे दो बड़ी वजहें हैं। पहली- प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियां और दूसरी है मौसम की परिस्थितियां।
भारत का इंडो गंगेटिक प्लेन इलाका चारों तरफ से जमीन से घिरा हुआ है। सर्दियों में यहां तापमान गिरने के कारण ठंडी हवा जमीन के आसपास ही बनी रहती है। हवा की रफ्तार भी काफी कम हो जाती है। ऐसे में प्रदूषण के कण ऊपर नहीं जा पाते और न ही हवा के साथ दूसरी जगहों पर फैल पाते हैं। वे जमीन के आसपास जमा होते रहते हैं। यही वजह है कि दिल्ली जैसे शहरों में सर्दियों के दौरान प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ जाता है।
- दूसरी तरफ, इंसानी गतिविधियां भी प्रदूषण बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाती हैं। खेतों में पराली जलाना, डीजल का ज्यादा इस्तेमाल, सड़कों पर वाहनों की बढ़ती संख्या और पटाखे जलाना हवा को और जहरीला बनाते हैं।
- डीजल जनरेटर और दूसरे उपकरणों से निकलने वाला धुआं तथा निर्माण कार्यों के दौरान उड़ने वाली धूल भी प्रदूषण बढ़ाती है।
फिर प्रदूषण के खतरे को कम कैसे करें?
डॉ. गुलेरिया कहते हैं, इस समस्या से निपटने के लिए कोई एक उपाय काफी नहीं है। प्रदूषण फैलाने वाले सभी कारणों पर एक साथ काम करना जरूरी है। पटाखे जलाने पर रोक लगाने और खेतों में पराली जलाने की घटनाओं को कम करने से प्रदूषण को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
वायु प्रदूषण एक साइलेंट किलर है, जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता है और कई बार जानलेवा भी साबित होता है। कई अध्ययनों में पाया गया है कि लंबे समय तक प्रदूषित हवा में सांस लेने से इंसान की उम्र भी कम हो सकती है।
इसका असर बच्चों पर भी बेहद गंभीर होता है। प्रदूषित हवा में सांस लेने से बच्चों के फेफड़ों का विकास प्रभावित हो सकता है। कई अध्ययनों में भी सामने आया है कि प्रदूषित हवा के लंबे समय तक संपर्क में रहने से बच्चों के फेफड़ों की काम करने की क्षमता प्रभावित होती है। इसका असर उनके भविष्य के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।