{"_id":"69c6205ebcf9883adc0c28b7","slug":"side-effects-of-drinking-cold-water-during-weather-change-2026-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cold Water Side Effects: ठंडा पानी पीना शुरू कर दिया है तो जान लें इसके 5 बड़े नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Cold Water Side Effects: ठंडा पानी पीना शुरू कर दिया है तो जान लें इसके 5 बड़े नुकसान
Fri, 27 Mar 2026 03:07 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:07 PM IST
सार
Side Effect Of Drinking Cold Water: अगर इस बदलते मौसम में आपने भी ठंडे पानी का सेवन शुरू कर दिया है, तो ये खबर आपके लिए है।
विज्ञापन
ठंडा पानी कितना नुकसानदायक?
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Side Effect Of Drinking Cold Water: मार्च के महीने में मौसम अक्सर अनिश्चित रहता है – कभी तेज धूप और कभी अचानक बारिश। ऐसे में एक छोटी सी लापरवाही आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकती है। ऐसे में सबसे पहले ये जान लें कि इस मौसम में ठंडा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है।
ठंडा पानी कितना नुकसानदायक?
- फोटो : Freepik.com
पाचन संबंधी समस्या
- ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है।
- खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी लेने से पेट में ऐंठन, गैस और डकार जैसी समस्या हो सकती है।
- ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ठंडा पानी पाचन एंजाइम्स की गतिविधि को धीमा कर देता है।
- इस वजह से भोजन ठीक तरह से पच नहीं पाता।
ठंडा पानी कितना नुकसानदायक?
- फोटो : Freepik.com
गले और सर्दी-जुकाम
- ठंडा पानी गले की खराश और नाक बहने जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
- बदलते मौसम में यह और भी खतरनाक हो सकता है क्योंकि शरीर के प्रतिरोधक क्षमता में गिरावट के कारण वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंडा पानी कितना नुकसानदायक?
- फोटो : Freepik.com
इम्यूनिटी कमजोर होना
- लगातार ठंडा पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है।
- कमजोर इम्यूनिटी के कारण सर्दी, जुकाम और अन्य संक्रमण जल्दी शरीर में फैल सकते हैं।
- विशेषज्ञों का सुझाव है कि बदलते मौसम में गुनगुना या तापमान के अनुसार पानी पीना बेहतर रहता है।
विज्ञापन
ठंडा पानी कितना नुकसानदायक?
- फोटो : Freepik.com
सिर दर्द और माइग्रेन
- कुछ लोगों को ठंडा पानी पीने से सिर में तेज दर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है।
- यह “ब्रेन फ्रीज” या सिर में रक्त वाहिकाओं के संकुचन के कारण होता है।
- अगर आपको माइग्रेन है तो ठंडा पानी पीने से बचें।