Peas Side Effect: सर्दी का मौसम आते ही लोगों में सबसे ज्यादा मटर का क्रेज होता है। यही नहीं, मटर का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। मौसम ठंडा हो और मटर की सब्जी न हो। ऐसा होना ही असंभव है। सर्दियों में मटर से घुघुरी, मटर की कचौड़ी, मटर पुलाव, मटर पनीर आदि बनाई जाती है और लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। इन स्वादिष्ट व्यंजनों के बगैर सर्दियां अधूरी सी लगती हैं। मटर में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा मटर खाने से कई समस्याएं भी आ सकती हैं। आइए जानते हैं।
2 of 5
जमकर खा रहे हैं मटर तो अभी हो जाएं सावधान
- फोटो : Freepik.com
यूरिक एसिड की बढ़ोतरी
मटर में प्यूरीन पाया जाता है, जो शरीर में जाकर यूरिक एसिड बन जाता है। जब यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है तो किडनी स्टोन, गठिया और गाउट होने की समस्या होने लगती है। अगर आप भी गठिया या फिर किडनी की समस्या से पीड़ित हैं तो अभी मटर का सेवन करना कम कर दीजिए। अगर आप खाए बगैर रह सकते हैं तो इसका सेवन पूरी तरह से बंद कर दें।
3 of 5
जमकर खा रहे हैं मटर तो अभी हो जाएं सावधान
- फोटो : Freepik.com
वजन घटाने में आती है परेशानी
मटर खाने से वजन घटाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। मटर में कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है। भले ही यह तत्व शरीर में एनर्जी का मजबूत स्रोत होता है, लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसा तब होता है जब इसे हाई कैलोरी फूड के साथ खाया जाए।
4 of 5
जमकर खा रहे हैं मटर तो अभी हो जाएं सावधान
- फोटो : Freepik.com
किडनी से जुड़ीं समस्याएं
मटर में प्रोटीन ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है। किडनी प्रोटीन को तोड़ने और शरीर से गंदगी निकालने का काम करता है। ऐसे में किडनी की समस्या से पीड़ित लोगों को मटर के सेवन से बचना चाहिए।
सावधान: युवावस्था में नहीं दिया ध्यान तो 50 की उम्र के बाद हो जाएंगे इस गंभीर बीमारी का शिकार, कैसे करें बचाव?
5 of 5
जमकर खा रहे हैं मटर तो अभी हो जाएं सावधान
- फोटो : इंस्टाग्राम
पाचन से जुड़ी समस्या
ज्यादा मटर खाने से पाचन से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ता है। मटर में ज्यादा मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जिसे पाचन की प्रक्रिया आसानी से हो जाती है, लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में मटर खाया जाए तो पेट फूलना, गैस, कब्ज या दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।