फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिसर्चः वजन कम करने के लिए डाइट ड्रिंक्स पीने वाली महिलाओं की जान को खतरा

Thu, 21 Feb 2019 03:38 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Thu, 21 Feb 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
side effect of diet drinks on heart according to research
diet drinks

आजकल आधुनिक लाइफस्टाइल के चलते हर दूसरा व्यक्ति मोटापे का शिकार हो रहा है।खास बात यह है कि मोटापे की अधिकांश शिकायत महिलाओं को रहती है। अपनी इस शिकायत को दूर करने के लिए महिलाएं कई तरह की एक्सरसाइज के साथ-साथ डाइट ड्रिंक्स भी ट्राई करती हैं ताकि वो अपने मोटापे से छुटकारा पा सकें।बता दें, गलत खान-पान भी आपके बढ़ते वजन का सबसे बड़ा कारण है। महिलाओं द्वारा आर्टिफिशियल स्वीटनर ड्रिंक्स का सेवन उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसा हम नहीं बल्कि एक शोध में पता चला है।

side effect of diet drinks on heart according to research

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन और अमेरिकन स्ट्रोक एसोसिएशन द्वारा की गई एक स्टडी में यह पाया गया है कि जो महिलाएं पूरे दिन में दो या उससे ज्यादा आर्टिफिशियल ड्रिंक्स का सेवन करती हैं उन्हें हार्ट अटैक, स्ट्रोक और जल्दी मरने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी महिलाओं में 31 फीसदी स्ट्रोक, 29 फीसदी दिल संबंधित बीमारी और 16 फीसदी समय से पहले मौत होने का खतरा दूसरी महिलाओं के मुकाबले ज्यादा होता है। 

side effect of diet drinks on heart according to research
soft drink

इस स्टडी में 80 हजार से ज्यादा महिलाओं को शामिल किया गया था।स्टडी के दौरान महिलाओं से यह सवाल पूछा गया था कि वह महीने में कितनी बार डाइट ड्रिंक्स का सेवन करती हैं।शोधकर्ताओं ने बताया कि पिछली स्टडीज में डाइट ड्रिंक्स से होने वाली दिल की बीमारियों पर ज्यादा जोर दिया गया है।लेकिन नई स्टडी में इसके कारण अलग-अलग तरह के स्ट्रोक के खतरों के बारे में जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
side effect of diet drinks on heart according to research
diabetes

इस स्टडी में यह भी पाया गया कि पोस्ट मेनोपॉजल महिलाओं को वैस्कुलर रोग होने का ज्यादा खतरा रहता है। पिछली कुछ स्टडी की रिपोर्ट में भी ये बात सामने आई है कि डाइट ड्रिंक का सेवन करने से स्ट्रोक, डिमेंशिया, टाइप-2 डायबिटीज, वजन बढ़ने का अधिक संभावना रहता है। 

विज्ञापन
side effect of diet drinks on heart according to research
heart attack

इसके अलावा स्टडी में यह भी बात सामने आई है कि जिन महिलाओं को पहले से कोई दिल संबंधित बीमारी नहीं थी उनमें डाइट सोडा के सेवन से ज्यादा नुकसान पहुंचता है। साथ ही मोटापे से पीड़ित लोगों में भी ये खतरा ज्यादा होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed