पृथ्वी पर जीवों की लाखों प्रजातियां पाई जाती हैं, ये सभी अपने आप में विशेष होती हैं। कुछ सुनहरे रंग के कारण लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनते हैं तो कुछ अपने भारी भरकम वजन के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। ग्रीनलैंड शार्क को पृथ्वी पर सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले जानवरों में से एक माना जाता है, इसका जीवनकाल 500 साल तक हो सकता है। इसके अलावा कछुए का जीवनकाल 150 साल तक का माना जाता है। पर इस लेख में हम आपको ऐसे जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जीवनकाल बहुत कम होता है।
Shortest Living Animals: इन जानवरों की आयु होती है बहुत कम, एक जीव की उम्र होती है महज 24 घंटे
कुछ हफ्तों तक जीवित रहती हैं तितलियां
क्या आप जानते हैं तितलियों का जीवनकाल केवल कुछ हफ्तों से लेकर कुछ महीनों तक होती है। अमेरिकी कॉपर प्रजाति वाली तितलियों का जीवनकाल लगभग दो सप्ताह तक ही होती है। तितलियां फूलों से परागकण लेकर पौधों के विकास में बहुत सहायक जीव होती है। पर इनकी आयु 60-80 दिनों तक से अधिक नहीं होती है।
गिरगिट की आयु
तितलियों के अलावा, रंग बदलने के लिए मशहूर जीव गिरगिट भी बहुत कम समय तक जीवित रहते हैं। गिरगिटों की एक प्रजाति लैबोर्ड्स चैमेलियॉन जिसे फ्रेंच एक्सप्लोरर जीन लैबोर्ड के नाम से भी जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जीव 4 से 5 महीने ही जीवित रहते हैं। गिरगिटों की अन्य प्रजातियों की भी उम्र इसी के आसपास होती है।
मक्खी का जीवन सबसे कम
मक्खी का जीवनकाल सबसे छोटा होता है, चाहे आप किसी भी प्रजाति की बात कर रहे हों ये आमतौर पर एक से डेढ़ दिन ही जीवित रहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेफ्लाई मक्खी का औसत जीवनकाल केवल 24 घंटे होता है। कुछ मक्खियों की प्रजातियों की आयु कुछ सप्ताह तक की भी हो सकती है।
फ्रूट फ्लाई मक्खी का जीवनकाल
फ्रूट फ्लाई बेहद छोटी मक्खियां होती हैं जो केवल कुछ इंच की ही होती हैं। ये सड़े हुए फलों पर बैठती हैं। मक्खियों की ये प्रजाति डेढ़ माह से अधिक नहीं होती है। माना जाता है कि फ्रूट फ्लाई अपने जीवनकाल में दो हजार तक अंडे दे सकती है और ये अंडे औसत 12 दिनों में तैयार होकर मक्खियों में परिवर्तित हो जाती हैं।